Twitter यूजर्स से माफी क्यों मांग रहे हैं Elon Musk?

दुनिया के सबसे बड़े अमीर (World’s Richest Person) एलन मस्क सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म पर लगातार कोई न कोई बदलाव कर रहे हैं. कंपनी के मैनपावर में भारी कटौती करने के बाद अब कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमे ( Super Slow) होने की खबरें आ रही हैं.

Elon Musk Apology: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्‍क (Elon Musk) लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं. दुनिया के सबसे बड़े अमीर (World’s Richest Person) एलन मस्क सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म पर लगातार कोई न कोई बदलाव कर रहे हैं. कंपनी के मैनपावर में भारी कटौती करने के बाद अब कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमे (Slow) होने की खबरें आ रही हैं. इस पर एलन मस्‍क ने ट्विटर के स्‍लो होने पर यूजर्स से माफी मांगी है.

एलन मस्क का माफीनामा

एलन मस्क ने कई देशों में ट्विटर के बहुत ज्‍यादा स्‍लो होने पर ट्वीट कर यूजर्स से माफी मांगी है. अपने एक पोस्ट में उन्‍होंने लिखा कि ट्विटर कई देशों में सुपर स्लो हो रहा है. मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं. मस्‍क ने अपने ट्वीट में उस तकनीकी दिक्‍कत के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से ट्विटर स्‍लो हुआ है.

Also Read: Elon Musk के ब्लू टिक वाले लफड़े के चलते इंसुलिन कंपनी ने गंवाए 1223 अरब रुपये, जानें पूरा मामला जल्द नया पीचर लायेगी कंपनी

आपको बता दें कि एलन मस्क ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ही अपना काफी समय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को दे रहे हैं. ट्विटर से जुड़े बड़े अपडेट वे खुद ही ट्वीट कर दुनिया को दे रहे हैं. इसके साथ ही, एक ट्वीट में मस्क ने कहा कि ट्विटर बहुत जल्द माइक्रोब्लॉगिंग साइट का इस्तेमाल करनेवाली फर्मों के लिए एक नया फीचर लेकर आयेगा.

Also Read: Twitter Blue: फेक अकाउंट्स की भरमार के बाद ‘ट्विटर ब्लू’ सेवा बाधित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >