बेंगलुरु की EV स्टार्टअप E3 Electric ने भारत में अपनी Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. इस लाइनअप में C1, C1x और C2 नाम के तीन मॉडल शामिल हैं. ये अलग-अलग बैटरी, मोटर और ड्राइविंग रेंज के साथ आए हैं. फिलहाल इन स्कूटर्स की बुकिंग बेंगलुरु में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए शुरू हो गई है. कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में देश के दूसरे शहरों में भी इनकी बिक्री शुरू की जाएगी.
कीमत और वेरिएंट
| वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
| C1 | ₹99,999 |
| C1x | ₹1,09,999 |
| C2 | ₹1,19,999 |
बैटरी, रेंज और स्पीड
| वेरिएंट | बैटरी | IDC रेंज | टॉप स्पीड |
| C1 | 2.3kWh रिमूवेबल बैटरी | 108 km | 67 kmph |
| C1x | 3kWh फिक्स्ड बैटरी | 165 km | 67 kmph |
| C2 | 3kWh फिक्स्ड बैटरी | 128 km | 82 kmph |
चार्जिंग टाइम
चार्जिंग की बात करें तो C1 की बैटरी 0 से 80% तक सिर्फ करीब 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है. वहीं, C1x और C2 मॉडल को इतनी ही चार्जिंग के लिए लगभग 3.5 घंटे का समय लगता है. खास बात यह है कि C1 में मिलने वाली रिमूवेबल बैटरी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए काफी काम की है. इसे निकालकर घर के अंदर भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है.
फीचर्स
E3 Trion C1
- 5 इंच की LCD डिस्प्ले
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन (रास्ता दिखाने की सुविधा)
- AI से लैस कनेक्टेड फीचर्स
- इको और पावर राइडिंग मोड
- 52 लीटर का कुल स्टोरेज (अंडर-सीट, ग्लव बॉक्स और फुटबोर्ड स्पेस सहित)
E3 Trion C1x और C2
- 5 इंच की LCD डिस्प्ले
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- स्मार्ट ट्रिप प्लानर
- AI हेल्थस्कैन
- E3 फोरसाइट प्रेडिक्टिव रिपोर्ट्स
- लाइव व्हीकल डेटा
- रिमोट बैटरी मॉनिटरिंग
- डैशकैम सपोर्ट
- SOS इमरजेंसी
- जियो-फेंसिंग
- प्रेडिक्टिव सर्विस अलर्ट्स
- AI चार्जिंग इनसाइट्स
- एडैप्टिव लर्निंग
- 52 लीटर का कुल स्टोरेज (अंडर-सीट, ग्लव बॉक्स और फुटबोर्ड स्पेस सहित)
बैटरी वारंटी और किन स्कूटर्स से होगा मुकाबला?
कंपनी E3 Electric अपने सभी वेरिएंट्स के साथ बैटरी पर 8 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है. वहीं, E3 Trion ऐसे सेगमेंट में उतरा है, जहां इसका सीधा मुकाबला Ather Rizta, TVS iQube, Bajaj Chetak, Ola S1 X और Vida VX2 जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.
ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर
