ALERT: सोशल मीडिया पर अगर शेयर की बच्चों की ऐसी तस्वीरें, तो पड़ सकते हैं आफत में; पुलिस ने किया सावधान

kids photo on social media – लोग अपने बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बेफिक्र होकर शेयर करते हैं. कहीं घूमने – फिरने गये, बच्चे का बर्थ डे हो या बच्चे ने क्लास में टॉप किया हो, लोग बात – बात पर बच्चे की तस्वीर शेयर कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ऐसा करने से बचें.

Do Not Share Kids Pics On Social Media – लोगों के सिर पर सोशल मीडिया का नशा इस कदर हावी हो गया है कि लोग अपनी हर एक एक्टिविटी सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. यहां तक कि लोग अपने बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बेफिक्र होकर शेयर करते हैं. कहीं घूमने – फिरने गये, बच्चे का बर्थ डे हो या बच्चे ने क्लास में टॉप किया हो, लोग बात – बात पर बच्चे की तस्वीर शेयर कर देते हैं. यही नहीं, कई लोग तो बच्चों के जन्म लेते ही उनका सोशल मीडिया अकाउंट बना देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ऐसा करने से बचें.

पुलिस ने किया सावधान

आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स वाली मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी अपने बच्चों की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, तो चेहरा ब्लर यानी धुंधला कर देते हैं. ऐसा कई बड़े सेलेब्रिटीज भी करते हैं, लेकिन हमारे और आपके जैसे आम लोग ऐसा नहीं करते हैं. अापकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बच्चों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर चेतावनी दी है.

Also Read: WhatsApp पर मैसेज भेजकर किसी ने कर दिया है डिलीट, तो यह है Deleted Message पढ़ने का सीक्रेट तरीका

सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें पोस्ट खतरनाक

असम पुलिस ने एक ट्वीट किया है. इसमें कहा गया है कि माता-पिता अपने बच्चे को ‘शेयरेंटिंग’ के खतरों से बचाएं. पोस्ट में बच्चों की चार अलग-अलग तस्वीरें हैं. इनमें से सभी पर एक मैसेज था, जो बच्चों की ओर से दिया गया है. इसे शेयरेंटिंग (Sharenting) नाम दिया गया है. शेयरेंटिंग का मतलब है- जब माता-पिता अपने बच्चों के बारे में सेंसिटिव कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं या उनकी तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर सोशल प्लैटफॉर्म पर शेयर करते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें ताे इससे माता-पिता-बच्चे के रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है. इस ट्वीट के साथ #DontBeASharent का इस्तेमाल किया गया है.

साइबर बुलिंग का शिकार हो सकते हैं बच्चे

सबसे पहले तो छोटे बच्चों को पता नहीं होता है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का पूरा एल्बम बनकर तैयार रखा हुआ है. जब बच्चे बड़े होते हैं तो इन्हीं तस्वीरों की वजह से उन्हें साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ता है. साइबर बुलिंग में सोशल मीडिया यूजर बच्चे की तस्वीरों का मजाक उड़ाते हैं और यहां तक कि धमकाते भी हैं. इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ता है. इसके अलावा, यह भी संभव है कि बच्चे बड़े होने के बाद मां-बाप से सवाल करें कि बिना उनकी मर्जी के, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर क्यों श��यर की गईं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, स्टीव जॉब्स भी अपने बच्चों या परिवार की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करने से बचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >