भारत में आ रही हैं डिफेंडर-स्टाइल तीन SUVs, यहां देखें लिस्ट

JSW और Chery की साझेदारी से भारत में तीन नई SUVs लॉन्च हो सकती हैं. Jetour T2 हाइब्रिड होगी, Chery iCar V23 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होगी और J6 EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में आ सकती है. इनका डिजाइन डिफेंडर-स्टाइल बॉक्सी लुक पर आधारित है और लॉन्च 2026-27 के बीच होने की उम्मीद है.

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही तीन नयी बॉक्सी और रग्ड SUVs दस्तक देने वाली हैं. इनका डिजाइन और रोड प्रेजेंस बिल्कुल Land Rover Defender जैसी दमदार झलक देता है. खास बात यह है कि ये SUVs चीन की Chery कंपनी और JSW की साझेदारी के तहत भारत में लायी जा सकती हैं. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो ये मॉडल सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

Jetour T2: हाइब्रिड ऑफ-रोडर

Jetour T2 एक असली ऑफ-रोडर जैसी दिखती है. इसमें चौड़े व्हील आर्च, टफ बंपर, येलो टो हुक और टेलगेट पर स्पेयर व्हील दिया गया है. यह SUV ASEAN NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है. इसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स वाला प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप मिलेगा, जो करीब 221 bhp और 390 Nm आउटपुट देगा. 26.7 kWh बैटरी से लगभग 139 km इलेक्ट्रिक रेंज मिलेगी. कैबिन में 360° कैमरा, ADAS, वेंटिलेटेड मसाज सीट्स और Sony साउंड सिस्टम जैसी प्रीमियम सुविधाएं होंगी. लॉन्च की उम्मीद दिवाली 2026 के आसपास है.

Chery iCar V23: कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV

यह SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और इसका डिजाइन Jeep Wrangler से प्रेरित है. फ्रंट में रग्ड लुक और पीछे स्टोरेज बॉक्स दिया गया है, जो Mercedes G-Class Electric जैसा है. इसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर है और ऑफ-रोडिंग क्षमता मजबूत है. दो वेरिएंट मिलेंगे- RWD मॉडल जिसकी रेंज लगभग 401 km होगी और AWD मॉडल जिसकी रेंज करीब 510 km होगी. इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. लॉन्च की संभावना 2026 के अंत से 2027 की शुरुआत तक है.

Chery J6 EV: प्रीमियम बॉक्सी SUV

तीनों में सबसे प्रीमियम SUV होगी Chery J6 EV. इसकी लंबाई लगभग 4.4 मीटर है और डिजाइन डिफेंडर-स्टाइल बॉक्सी थीम पर आधारित है. इसमें RWD और AWD दोनों विकल्प मिलेंगे. बैटरी रेंज 418 से 470 km तक हो सकती है. फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स (दोनों रो के लिए), पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा शामिल होंगे. हालांकि, इसका भारत लॉन्च अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हुआ है.

डिफेंडर जैसी रोड प्रेजेंस वाली SUV

अगर आप बॉक्सी, रग्ड और डिफेंडर जैसी रोड प्रेजेंस वाली SUV चाहते हैं तो आने वाले महीनों में आपके पास कई नये विकल्प होंगे. Jetour T2 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आयेगी, iCar V23 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होगी और J6 EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: WagonR से लेकर Fortuner तक, सेकंड-हैंड मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट

यह भी पढ़ें: Nexon से Taisor तक, ₹10 लाख से कम में आती हैं ये टर्बो पेट्रोल SUVs, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq या Renault Duster? जानिए पावर, फीचर्स और कीमत में कौन है बेहतर

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Fronx vs Brezza: कौन सी SUV रहेगी आपके लिए बेस्ट? देखें कंपैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >