पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने खरीदी Mahindra की कूपे स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और खूबियां

दलेर मेहंदी ने हाल ही में Mahindra XEV 9E इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है. ये कार अपने कूपे-स्टाइल डिजाइन और लग्जरी फीचर्स की वजह से अलग नजर आती है. वीडियो में इसकी डिलीवरी और इमोशनल मोमेंट्स भी दिखे. आइए देखते हैं वीडियो.

अक्सर आपने देखा होगा कि सेलिब्रिटीज अपनी लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी के हिसाब से महंगी और प्रीमियम गाड़ियां चुनते हैं. लेकिन अब इस ट्रेंड में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आजकल कई इंडियन सेलेब्रिटीज देसी यानी होमग्रोन ब्रांड्स को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में मशहूर सिंगर, सॉन्गराइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर दलेर मेहंदी ने भी एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने हाल ही में नई Mahindra XEV 9E इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है. आइए देखते हैं वीडियो और जानते हैं इस कार की खूबियां.

दलेर मेहंदी के घर आई Mahindra XEV 9E

यह वीडियो Mahindra Electric SUVs के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि डीलरशिप स्टाफ खुद गाड़ी लेकर सिंगर के घर पहुंचता है और वहीं पर डिलीवरी करता है. वीडियो में दलेर मेहंदी अपने परिवार के साथ उस जगह की तरफ जाते नजर आते हैं, जहां कार खड़ी होती है. गाड़ी पूरी तरह कवर होती है और फिर उसे खुद डलर मेहंदी अनवील करते हैं.

कार देखने के बाद वो उसके सामने प्रार्थना भी करते हैं और फिर अंदर बैठते हैं. इस मौके पर डीलरशिप की टीम भी मौजूद रहती है. वो उन्हें गाड़ी के फीचर्स और फंक्शन्स के बारे में समझाती है.

Mahindra XEV 9E की खूबियां

Mahindra XEV 9E एक 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें कूपे जैसी स्लोपिंग डिजाइन मिलती है. यह SUV साइज में भी काफी बड़ी है. इसकी लंबाई 4,790 mm, चौड़ाई 1,905 mm और ऊंचाई 1,690 mm है. वहीं इसका व्हीलबेस 2,775 mm है. इसमें टॉप वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स की भरमार है. तीन बड़ी स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, लेवल 2 ADAS सेफ्टी, और 663 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है.

कम्फर्ट के लिए लेदरइट सीट्स, AR हेड-अप डिस्प्ले, NFC की, इन-कैबिन सेल्फी कैमरा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी आगे है. इसमें 6-7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और भारत NCAP में शानदार स्कोर शामिल है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. छोटा बैटरी पैक 228 bhp पावर के साथ 542 km की रेंज देता है, जबकि बड़ा पैक 282 bhp पावर और 656 km तक की रेंज ऑफर करता है. इसकी कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होकर 31.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें: 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >