Cryptocurrency में निवेश से दोगुना फायदे का झांसा देकर लगाया 500 करोड़ का चूना, आप मत करना ऐसी गलती

रिपोर्ट्स की मानें, ठगी के शिकार लोगों ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें पैसे निवेश कराने के वास्ते विश्वाश में लेने के लिए आरोपियों ने उनके साथ गोवा में छुट्टियां मनाने का प्लान बनाया. वहां बड़े होटलों में मीटिंग्स और प्रोग्राम्स आयोजन किये गए. उन्हें समझाया गया कि पैसे लगाकर मुनाफा कैसे पाएंगे.

Cryptocurrency Scam: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर आजकल बड़ा फ्रॉड हो रहा है. जी हां, कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में लोग ठगी के शिकार हो जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पास दर्ज शिकायत के अनुसार, एसएम ग्लोबल नाम की कंपनी ने निवेश के नाम देशभर में सौ से अधिक लोगों से लगभग 500 करोड़ रुपये की ठगी की है. आरोपियों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 200 प्रतिशत से अधिक का लाभ देने का झांसा दिया. खबर है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एसएम ग्लोबल नामक कंपनी के अधिकारियों- प्रियंका गादवे, मिलिंद बालासो गादवे, सागर पाटिल, सुजीत नारदेकर, चेतन चौहान और संतोष जाधव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित देश छोड़कर फरार हो चुके हैं.

गोवा ले जाकर दिखाया सब्जबाग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, ठगी के शिकार लोगों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें पैसे निवेश कराने के वास्ते विश्वाश में लेने के लिए आरोपियों ने उनके साथ गोवा में छुट्टियां मनाने का प्लान बनाया. वहां बड़े होटलों में मीटिंग्स और प्रोग्राम्स आयोजित किये गए. उन्हें समझाया गया कि जब वे पैसे लगाएंगे, तो कैसे मुनाफा पाएंगे. यही नहीं, ठगों ने उन्हें दुबई में भी छुट्टियां बिताने का मौका देने वादा किया. ठगों ने यह भी बताया कि दुबई में वह जल्द कार्यालय खोलने जा रहे हैं. यही नहीं, कार्यालय देखने दुबई गये कुछ निवेशकों को निर्माणाधीन इमारतें दिखा दी गईं.

Also Read: RBI On Cryptocurrency: डिजिटल मुद्रा आने के बाद खत्म हो जाएगी क्रिप्टोकरेंसी? डिप्टी गवर्नर ने कही यह बात
वेबसाइट पर पैसे बिटकॉइन में बदलने की सुविधा

द्वारका, दिल्ली के रहनेवाले एक शख्स को आरोपियों ने अपनी कंपनी में निवेश के लिए पिछले साल संपर्क किया था. उन्हें निवेश पर 200 प्रतिशत तक रिटर्न का वादा किया और निवेश पर 5 प्रतिशत से 20 प्रतिशत मासिक रिटर्न के साथ कई दूसरे तरह के लाभ देने का भी आश्वासन दिया. इन सभी बातों से प्रभावित होकर उन्होंने सालभर में लगभग 1.47 करोड़ रुपये कंपनी को दे दिये. इसी तरह दिल्ली के ही अलग-अलग इलाकों के दूसरे लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई. यही नहीं, आरोपितों ने दो कंपनियों की फर्जी वेबसाइट भी बना डाली थी. इसके बारे में बताया गया कि वेबसाइट पर निवेशक निवेश की कई रकम को बिटकाॅइन में बदल सकते हैं. साथ ही, निवेशक अपने निवेश की स्थिति देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >