Twitter Google Trends पर भी CORONA का कब्जा, 10 दिनों में 1200% बढ़ गई Search

Coronavirus tops Twitter and Google Trends: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर छाया हुआ है. इस भयंकर संक्रमण ने पूरी दुनिया में 3,45,000 से ज्यादा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. वहीं, 15,000 से अधिक अपनी जान गवां चुके हैं. ऐसे आलम में ट्विटर और गूगल ट्रेंड्स के चार्ट पर भी कोरोना का ही कब्जा है.

Coronavirus tops Twitter and Google Trends: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर छाया हुआ है. इस भयंकर संक्रमण ने पूरी दुनिया में 3,45,000 से ज्यादा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. वहीं, 15,000 से अधिक अपनी जान गवां चुके हैं. ऐसे आलम में ट्विटर और गूगल ट्रेंड्स के चार्ट पर भी कोरोना का ही कब्जा है.

बताते चलें कि आमतौर पर ट्विटर (twitter trends) और गूगल ट्रेंड्स (google trends) में फैशन (fashion) या सेलिब्रेटी (celebrity) टॉप पर रहते हैं, लेकिन अब यहां कोरोना ही छाया हुआ है. दुश-दुनिया में हर कोई कोरोना और उसकी दवा के बारे में जानने की कोशिश कर रहा है. डर का आलम यह है कि ज्यादातर लोगा इससे भयभीत हैं और इसके बारे में जानने की कोशिश में लगे हैं. देश में अगर बात करें तो पिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस की सर्च 1200 प्रतिशत बढ़ गई है.

बता दें कि देश-दुनिया में जो भी चीजें सबसे अधिक सर्च की जाती हैं, उसे गूगल ट्रेंड्स प्राथमिकता के आधार पर स्थान देता है. अभी तक ट्रेंड्स में किसी देश के प्रधानमंत्री, सेलिब्रिटी या फैशन को ही सबसे अधिक सर्च किया जाता रहा है.

पिछले एक माह की बात करें, तो सबसे अधिक सर्च का विषय कोरोना वायरस ही रहा है. देश में कोरोना को लेकर सर्चिंग में सबसे अधिक तेजी पिछले 7 दिनों में आयी है. कोरोना और उसकी दवा के बारे में सर्च करनेवालों में गोवा के लोग सबसे आगे हैं. इसके बाद कर्नाटक और अंडमान निकोबार नंबर आता है.

बताते चलें कि चीन में जब वायरस तेजी से फैल रहा था, तब देश में कोई दहशत नहीं थी. 26 जनवरी तक के आंकड़ों की मानें, तो भारत से कोरोना वायरस को लेकर सर्च करने वालों की संख्या लगभग एक प्रतिशत से भी कम थी, जबकि 14 मार्च के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 98 प्रतिशत पहुंच गई है.

कोरोना वायरस के बारे में लोग जो सर्च कर रहे हैं, उसमें कोरोना वायरस क्या है (what is coronavirus), कोरोना वायरस कैसे फैलता है (how coronavirus spreads), कोरोना वायरस से कैसे बच सकते हैं (how to prevent coronavirus) और कोरोना वायरस को ठीक करने वाली दवा (coronavirus vaccine) जैसे टॉपिक्स शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >