रॉयल इनफील्ड की 350 सीसी जे-सीरीज मोटरसाइकिलें कंपनी की बिक्री में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं. इसे एक उदाहरण के तौर पर देखा जाए, तो रॉयल इनफील्ड ने अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 के बीच 10 लाख से ज्यादा बाइक्स बेचीं. इन 10.97 लाख यूनिटों में 9.31 लाख (92 प्रतिशत) 350सीसी रेंज वाली बाइकें शामिल थीं.
क्लासिक 350, हंटर 350 या मेटियोर 350 तीनों में से किसी को भी पहचान दिखाने की जरूरत नहीं है. अपने परफॉर्मेंस के दम पर पहले ही इन बाइकों ने अपना नाम मार्केट में जमा रखा है. हालांकि, ये सभी एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, लेकिन इनके डिजाइन, स्टाइल और राइडिंग का तरीका अलग-अलग है. यदि आप इनमें से कोई एक बाइक घर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल बताने में आपकी मदद करेगा कि कौन-सा मॉडल बेस्ट है.
Royal Enfield Classic 350
रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये है. यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों की सूची में आती है. यह स्लिप एंड असिस्ट क्लच और फास्ट यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से जुड़ी हुई अपडेटेड मॉडल है. हालांकि, ये दोनों फीचर्स सिर्फ ड्यूअल चैनल ABS वेरिएंट में ही उपलब्ध है. बेस सिंगल चैनल रेडरिच रेड वेरिएंट की कीमत 1.87 लाख रुपये पर अनचेंज्ड है. हैल्सियन ब्लैक और जोधपुर ब्लू दोनों रंगों के विकल्प कंपनी ने बंद कर दिया है.
इसमें आरामदायक और सीधी राइडिंग पोजीशन मिलती है, जिसमें हैंडलबार आसानी से पहुंच में होते हैं और फुटपेग राइडर के ठीक नीचे स्थित होते हैं. इसमें 19 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर व्हील कॉम्बिनेशन मिलता है, जो हंटर और मेटियोर की तुलना में कम फुर्तीले हैं, क्योंकि दोनों में छोटे व्हील लगे होते हैं. इसकी टॉप मॉडल की कीमत 2.24 लाख रुपये तक जाती है.
Royal Enfield Hunter 350
रॉयल इनफील्ड 350 हंटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है. कंपनी की यह सबसे किफायती और हल्की 350सीसी बाइक है, जिसे रेट्रो-रोडस्टर के रूप में डिजाइन किया गया है और यह शहरी इलाकों में चलने के लिए उपयुक्त है. 118 kg कर्ब वेट के साथ, यह अपने अन्य मॉडलों की तुलना में 10 केजी हल्की होती है, जिससे इसे चलाना आसान होता है और ट्रैफिक में संभालना भी ईजी होता है. 2025 मॉडल वाले अपडेट में शामिल किए स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच रियर स्प्रिंग और सीट फोम इसे शहरी परिस्थियों में अधिक आरामदायक और राइडिंग में आसान बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
हंटर में अब नया बेस प्रीमियम वेरिएंट शामिल किया गया है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.51 लाख रुपये है. यह एंट्री लेवल बेस वेरिएंट (1.38 लाख रुपये) और टॉप वेरिएंट के बीच आता है. इसमें बेस मॉडल की तुलना में ट्यूबलेस टायरों के साथ अलॉय व्हील और अधिक पावरफुल हेडलाइट दी गई है, जबकि सिंगल चैनल ABS और रियर ड्रम ब्रेक पहले जैसा ही है.
Royal Enfield Meteor 350
रॉयल इनफील्ड मेटियोर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.91 लाख रुपये है. कंपनी की 350सीसी रेंज में Meteor 350 एक क्रूजर बाइक होती है, जिसमें आगे की ओर लगे फुटपेग और 765mm की आरामदायक सीट हाइट मिलती है. अब इसके ऑल वेरिएंट्स में Tripper नेविगेशन, LED हेडलाइट्स, LED टर्न इंडिकेटर और स्लीपर-एंड-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. 191 केजी वजन के साथ यह थोड़ा भारी है, लेकिन इसके वेट को संभाला जा सकता है और इससे बाइक को राइड करना मोड़ना मुश्किल नहीं होता.
Meteor 350 कई वेरिएंट के साथ आती है. इसके सुपरनोव ब्लैक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2 लाख से लकेर 2.21 लाख रुपये तक है, जिसमें अलॉय या वायर स्पोक व्हील्स का विकल्प मिलता है
ये भी पढ़ें: Pure Petrol, E10 या E20? जानें आपकी कार के लिए कौन-सा पेट्रोल सही और सरकार तीनों विकल्प क्यों नहीं दे सकती
