Citroen AircrossX और BasaltX के नए वेरिएंट हुए लॉन्च, e-C3X की रेंज बढ़कर हुई 330 Km

Citroen ने भारत में AircrossX और BasaltX के नए किफायती वेरिएंट लॉन्च किए हैं. BasaltX You Turbo की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, e-C3X की रेंज बढ़कर 330 किमी हो गई है.

Citroen ने भारत में अपनी कारों के नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं. कंपनी ने AircrossX और BasaltX में नए मॉडल जोड़े हैं. वहीं, e-C3X इलेक्ट्रिक कार का ऐसा नया वर्जन भी आया है, जो पहले से ज्यादा दूर तक चल सकती है. इन नई कारों में कस्टमर्स को इंजन और फीचर्स के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. कंपनी ने कुछ सस्ते शुरुआती मॉडल भी लॉन्च किए हैं, जिससे अब Citroen की SUV खरीदना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो सकता है.

BasaltX और AircrossX के नए किफायती वेरिएंट्स

Citroen ने अपने कस्टमर्स के लिए टर्बो-पेट्रोल इंजन को पहले से ज्यादा किफायती बना दिया है. BasaltX You Turbo अब लाइनअप का सबसे सस्ता टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट बन गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, AircrossX You Turbo Comfort Edition को 10.69 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. इन कीमतों के साथ अब कस्टमर्स को टर्बो इंजन के लिए टॉप वेरिएंट पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इसके अलावा कंपनी ने BasaltX Max का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट भी 11.34 लाख रुपये में उतारा है, जबकि AircrossX Max की कीमत 11.62 लाख रुपये रखी गई है.

मॉडल / वेरिएंटशुरुआती कीमत
AircrossX You Turbo Comfort Edition10.69 लाख रुपये
AircrossX Max NA11.62 लाख रुपये
BasaltX You Turbo9.99 लाख रुपये
BasaltX Max NA11.34 लाख रुपये
e-C3X Extended6.99 लाख रुपये + 2.26 रुपये/किमी बैटरी चार्ज

ये भी पढ़ें: 646km रेंज और सिर्फ 12.8kWh/100km की खपत... Audi ने पेश की नई A2 e-tron, जानें और क्या है खास

BasaltX और AircrossX पर मिलेगा आसान फाइनेंस ऑप्शन

Citroen BasaltX और AircrossX में कस्टमर्स को पहले की तरह नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. यानी कस्टमर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से परफॉर्मेंस और फीचर्स वाला वेरिएंट चुन सकते हैं.

नई कारों को कस्टमर्स के लिए और आसान बनाने के लिए Citroen ने एक खास फाइनेंस स्कीम भी पेश की है. इसके तहत कस्टमर्स 7 साल तक की लोन अवधि चुन सकते हैं. शुरुआती ऑफर में पहले साल BasaltX को सिर्फ 9,999 रुपये की EMI और AircrossX को 10,555 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है.

e-C3X की रेंज में हुआ हल्का इजाफा

नई e-C3X अब एक बार फुल चार्ज करने पर 330 km तक की MIDC रेंज देने का दावा करती है. पहले इसकी रेंज करीब 325 km थी. हालांकि, इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इसमें पहले की तरह 29.2kWh की बैटरी और फ्रंट में लगा इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 56 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Citroen ने e-C3X के साथ Battery-as-a-Service (BaaS) का ऑप्शन भी दिया है. BaaS मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी के लिए 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल चार्ज देना होगा.

फीचर्स की बात करें तो अपडेटेड e-C3X में LED लाइटिंग, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: टर्बो-पेट्रोल इंजन, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स... धड़ाधड़ बुक हो रही Maruti Suzuki की ये SUV, डेढ़ महीने पहले हुई थी लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >