Cheapest Mahindra Thar : सस्ती थार के लिए हो जाएं तैयार, बदले फीचर्स के साथ यह होगी कीमत

Mahindra Thar Affordable Variant - रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा नयी किफायती थार को अगले साल जनवरी महीने में पेश कर सकती है. नयी थार, मौजूदा मॉडल के मुकाबले बहुत सस्ती होगी. बता दें कि मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये से शुरू होती है.

Mahindra Thar Cheapest Variant Coming Soon : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी दमदार और लोकप्रिय ऑफरोडर एसयूवी थार (Mahindra Thar) का सस्ता वेरिएंट पेश करने की तैयारी कर रही है. दरअसल, थार का नाम आते ही हमारे जेहन में एक दमदार ऑफरोडर की छवि आती है. इसके शानदार लुक, जानदार स्टायलिंग और पावरफुल इंजन इसे काफी पॉपुलर बना दिया है. इतना पॉपुलर, कि इसकी वेटिंग पीरियड दो साल तक चली जाती है.

महिंद्रा थार एसयूवी अपनी इन खूबियों के बावजूद अपनी ऊंची कीमत और कम सीटिंग कैपेसिटी के चलते कई लोगों की विश लिस्ट से अब भी दूर है, ताजा खबर यह है कि जल्द ही इसका सस्ता वेरिएंट भी बाजार में आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा बाजार में जल्द ही एक किफायती Mahindra Thar लॉन्च करेगी और इसमें बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

महिंद्रा थार जल्द ही नये पावरट्रेन वर्जन में आयेगी. इस ऑफरोडर को कंपनी नये 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश करने की तैयारी में है, जो मौजूदा 2.2 लीटर (डीजल) और 2.0 लीटर (पेट्रोल) के साथ ही बेची जाएगी. नया छोटा इंजन आने से इस एसयूवी पर लगनेवाला टैक्स कम हो जाएगा और इसकी कीमत कम हो जाएगी. बता दें कि 3985 मिमी लंबी यह एसयूवी कार अंडर फोर मीटर सेग्मेंट में आती है.

महिंद्रा थार के एंट्री लेवल वेरिएंट में कंपनी 1.5 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जो 117hp की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन कंपनी की Marazzo MPV में भी लगा है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है और मुमकिन है कि इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन न मिले. इस वेरिएंट की कीमत को कम से कम रखने में यह जरूरी होगा.

महिंद्रा थार के सस्ते वेरिएंट में इसके ड्राइविंग सिस्टम में भी बदलाव नजर आ सकता है. खबर है कि कीमत कम रखने के लिए सस्ती थार एसयूवी टू-व्हील ड्राइव (2WD) सिस्टम के साथ आयेगी. बता दें, मौजूदा डीजल मॉडल फोर व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम वाला है. वहीं, कंपनी मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट को भी टू-व्हील ड्राइव (2WD) सिस्टम के साथ पेश करेगी, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस होगा.

रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा नयी किफायती थार को अगले साल जनवरी महीने में पेश कर सकती है. नयी थार, मौजूदा मॉडल के मुकाबले बहुत सस्ती होगी. बता दें कि मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये से शुरू होती है. टू-व्हील ड्राइव और छोटे इंजन के इस्तेमाल से कंपनी को एक्साइज का भी फायदा मिलेगा और ऐसे में मुमकिन है कि नयी थार 10 लाख रुपये से कम में आ जाए. हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >