Cheapest 5G Smartphone: दिवाली से पहले यह कंपनी लायेगी 10,000 का 5जी स्मार्टफोन, खूबियां खुश कर देंगी

Affordable 5G Smartphone: सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन लावा ब्लेज 5जी जिन फीचर्स से लैस होकर आयेगा, उनमें 6.5 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रॉसेसर खास हैं. यह फोन प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन में आयेगा. इसमें वाइडवाइन L1 सपोर्ट दिया गया है.

Cheaper Affordable 5G Smartphone Lava Blaze 5G: देश की स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल (Lava International) ने दिवाली (Diwali 2022) से पहले 10,000 रुपये का 5जी स्मार्टफोन (5G Smartphone Under 10000) लावा ब्लेज 5जी (Lava Blaze 5G) उतारने का ऐलान किया है. हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress 2022) में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister Of Telecommunications Ashwini Vaishnav) ने इस मोबाइल उपकरण का अनावरण किया. यह सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन (Most Affordable 5G Smartphone) होगा.

Lava Blaze 5G Features & Specifications

सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन लावा ब्लेज 5जी जिन फीचर्स से लैस होकर आयेगा, उनमें सबसे खास 6.5 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है. इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है. स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 सपोर्ट से लैस होगा. यह फोन प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन में आता है. इसमें वाइडवाइन L1 सपोर्ट दिया गया है.

Also Read: Lava Agni 5G: लावा लाया सबसे महंगा स्मार्टफोन, खूबियों में अब भी है सबसे सस्ता

लावा ब्लेज 5जी फोन में 2.2 GHz की क्लॉक स्पीड मिलती है. इसमें एंड्रॉयड 12 OS सपोर्ट दिया गया है. फोटोग्राफी की बात करें, तो Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 50 MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा सेटअप मिलेगा.

हैंडसेट 4GB RAM और और 128GB के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है. इसमें 3GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है. इस तरह देखें, तो कुल RAM 7GB की हो जाता है. बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है.

लावा इंटरनेशनल के अध्यक्ष और कारोबार प्रमुख सुनील रैना ने इस किफायती 5G स्मार्टफोन की लॉल्चिंग के मौके पर कहा, हमारी हमेशा से सस्ता 5जी स्मार्टफोन उतारने की मंशा थी. यह उत्पाद लाने का मकसद भारतीयों को अगली पीढ़ी की 5जी प्रौद्योगिकी कम कीमत पर उपलब्ध कराना है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Lava ने लॉन्च किया ऐसा फोन, बिना टच किये नाप सकते हैं बुखार, कीमत 2000 से भी कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >