Cheaper Affordable Smartphone: मोबाइल फोन बनानेवाली कंपनी लावा मोबाइल्स (Lava Mobiles) ने हाल ही में बहुत ही कम कीमत पर एक धाकड़ मोबाइल फोन बाजार में उतारा है. Lava Z21 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आया है. फोन में पावर के लिए 3100mAH की बैटरी दी गई है. इस फोन की कीमत केवल 5,299 रुपये है. बाजार में इस कीमत पर इतनी खूबियों वाला मोबाइल फोन ढूंढना मुश्किल होगा.
Lava Z21 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. अमेजन पर फोन पर एक्सचेंज बोनस ऑफर भी है. आप कोई पुराना फोन बदलकर लावा जेड 21 फोन खरीद सकते हैं. इसके साथ ही, आप चाहें तो, यह फोन 249 रुपये की मासिक किस्तों पर भी खरीद जा सकते हैं. इस फोन की खरीद पर बैंक ऑफर भी है. एचएसबीसी कैश कार्ड (HSBC Cash Card) से शॉपिंग करने पर 5% का कैशबैक भी मिलेगा.
इस स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसमें 2 जीबी की रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है. फोन में एआई के साथ रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 3100mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट होता है. फोन में Bluetooth, वाई-फाई और USB कनेक्टिविटी ऑप्शन दिये गए हैं.
Also Read: 5,000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ Samsung का ये फोन लॉन्च, जानें कीमत और एडवांस फीचर्स Also Read: Lava Agni 5G: लावा लाया सबसे महंगा स्मार्टफोन, खूबियों में अब भी है सबसे सस्ता