ChatGPT Data Leak: एक लाख से ज्यादा चैटजीपीटी अकाउंट्स का डेटा लीक, लिस्ट में भारत टॉप पर

ChatGPT Data Leak – चैटजीपीटी के इस डेटा लीक में भारत के यूजर्स की भी निजी जानकारी शामिल है. रिपोर्ट की मानें, तो जानकारी चुरानेवालों ने एशिया पैसिफिक क्षेत्र के यूजर्स को अपना सबसे ज्यादा शिकार बनाया है.

ChatGPT Data Leak : चैटजीपीटी अपने लॉन्च के बाद से ही दुनियाभर में छाया हुआ है. लोग इसके साथ तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं. कई लोग इसमें अकाउंट बनाकर अपने काम में भी इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि कोई तकनीक चर्चा में आती नहीं कि हैकर्स उसे टारगेट कर लेते हैं. अफसोस की बात है कि ChatGPT भी इससे अछूता नहीं रह गया है. साइबर सिक्योरिटी कंपनी ग्रुप-IB की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा चैटजीपीटी अकाउंट हैक किये जा चुके हैं.

भारतीय यूजर्स भी प्रभावित

साइबर सिक्योरिटी कंपनी Group-IB की रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए डेटा का इस्तेमाल साइबर क्राइम में हो ��कता है. ChatGPT के इस डेटा लीक में भारत के यूजर्स की भी निजी जानकारी शामिल है. इसमें करीब 12,632 भारतीय ChatGPT यूजर्स का डेटा शामिल है. रिपोर्ट की मानें, तो जानकारी चुरानेवालों ने एशिया पैसिफिक क्षेत्र के यूजर्स को अपना सबसे ज्यादा शिकार बनाया है. यह डेटा जून 2022 से मई 2023 के बीच का है, जिसके मुताबिक हैक हुए अकाउंट्स में 40 प्रतिशत से ज्यादा एशिया पैसिफिक क्षेत्र के हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर मिडिल ईस्ट-अफ्रीका जबकि तीसरे नंबर पर यूरोप है.

Also Read: ChatGPT के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने PM Modi से मिलकर AI Regulation पर कही यह बात

डार्क वेब पर हुई डेटा की डील

रिपोर्ट्स की मानें, तो साइबर अटैकर्स ने चैटजीपीटी यूजर्स का डेटा डार्क वेब मार्केटप्लेस पर बेचा भी है. एआई चैटबॉट की काबिलियत काफी शानदार है, लेकिन इसके कुछ खतरे भी सामने आते हैं. आपको मालूम होगा कि दुनियाभर के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और राजनेता चैटजीपीटी के खतरों के प्रति लगातार आगाह कर रहे हैं. दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में शुमार एलन मस्क ने चैटजीपीटी को कंट्रोल करने के लिए रेगुलेशन बनाने पर जोर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >