Car Showrooms in Buxar: अगर आप बिहार के बक्सर या इसके आस-पास के इलाकों में रहते हैं और अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको बड़े शहरों की तरफ दौड़ने की जरूरत नहीं है. पिछले कुछ सालों में बक्सर में ऑटोमोबाइल सेक्टर का काफी विस्तार हुआ है. आज शहर में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसे देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स के आधिकारिक शोरूम और डीलरशिप मौजूद हैं, जहां आपको आपकी पसंदीदा गाड़ी आसानी से मिल जाएगी.
पर्ल कार- मारुति सुजुकी एरिना (Maruti Suzuki Arena)
अगर आपका बजट बजट-फ्रेंडली, हाई-माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली कार का है, तो मारुति सुजुकी एरिना आपकी पहली पसंद हो सकता है. यह बक्सर के सबसे पुराने और भरोसेमंद आउटलेट्स में से एक है.
लोकेशन: बाईपास रोड, काली मंदिर के पास बुधनपुरवा सिंडिकेट, सिंडिकेट, बक्सर
पॉपुलर मॉडल्स: Alto K10, WagonR, Swift, Dzire, Ertiga और Brezza.
अनन्या ऑटो एजेंसी (Ananya Auto Agency Tata Motors Dealership)
मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के दीवानों के लिए बक्सर में अनन्या ऑटो एजेंसी एक प्रमुख टाटा मोटर्स कार डीलरशिप है. यह शोरूम शहर के केंद्र में स्थित है और यहां नई गाड़ियों की बिक्री, सर्विसिंग और टेस्ट ड्राइव की सुविधा उपलब्ध है.
लोकेशन: गोलंबर, केनरा बैंक के सामने, बाबा धर्मकांटा के पास, बक्सर
पॉपुलर मॉडल्स: Punch, Nexon, Tiago, Altroz और सफारी Safari.
रोहित ऑटोमोबाइल्स (Rohit Automobiles Mahindra Sales Outlet)
भारतीय सड़कों के राजा यानी दमदार SUVs और रफ-एंड-टफ गाड़ियों के लिए महिंद्रा का शोरूम आपको आसानी से मिल जाएगा. बक्सर के चुरामनपुर के पास रोहित ऑटोमोबाइल्स पर आपको महिंद्रा की गाड़ियां मिल जाएंगी.
लोकेशन: पादरी मोड़ पर, चुरामनपुर के पास, औद्योगिक क्षेत्र, बक्सर, बिहार 802101
पॉपुलर मॉडल्स: Bolero, स्कॉर्पियो-क्लासिक, स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N), थार (Thar) और XUV700.
निधि हुंडई (Nidhi Hyundai)
हुंडई की फीचर्स से भरपूर और स्मूद कारों के लिए बक्सर में निधि एकमात्र आधिकारिक डीलरशिप है.
लोकेशन: गोलांबर, सिविल लाइंस, मेन रोड (वीर कुंवर सिंह सेतु के पास)
पॉपुलर मॉडल्स: क्रेटा (Creta), वेन्यू (Venue), एक्सटर (Exter), ग्रैंड i10 निओस (Grand i10 NIOS), और i20 की टेस्ट ड्राइव और बुकिंग कर सकते हैं.
बुद्धा टोयोटा (Budha Toyota)
लोकेशन: मेन रोड, एंबेसेडर होटल के पास, सिंडिकेट गोलंबर, बक्सर
पॉपुलर मॉडल्स: Toyota Urban Cruiser ebella, Toyota Roomian और Toyota Fortuner.
नोट: गाड़ियों के मॉडल्स की उपलब्धता, वेटिंग पीरियड और ताजा कीमतों की सटीक जानकारी के लिए सीधे संबंधित शोरूम पर जाकर या उनके आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: आरा में खरीदनी है नयी कार? यहां देखें शोरूम्स की लिस्ट
