नई कार लेने जा रहे हैं? 2026 में ये 5 फीचर्स होना है बेहद जरूरी, देखें लिस्ट

Car Buying Tips: 2026 में कार खरीदना सिर्फ माइलेज या लुक्स तक सीमित नहीं रहा. अब स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी सबसे अहम हैं. ADAS, 360 कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड सीट्स और बेसिक सेफ्टी फीचर्स आपकी ड्राइव को आसान, सेफ और ज्यादा कम्फर्टेबल बनाते हैं.

Car Buying Tips: अगर आप 2026 में नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब बातें पहले जैसी नहीं रही. अब चर्चा सिर्फ माइलेज, लुक्स या ब्रांड वैल्यू तक सीमित नहीं है. आज की कारें तेजी से बदल रही हैं. ये सिर्फ सफर का जरिया नहीं रहीं, बल्कि सेफ्टी, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की सुविधाओं का शानदार कॉम्बिनेशन बन चुकी हैं. ऐसे में, अगर आप भी आने वाले दिनों में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे 5 जरूरी फीचर्स के बारे में, जो आपकी नई कार में जरूर होने चाहिए.

Level-2 ADAS

आजकल कारों में सबसे बड़ा बदलाव आया है Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) के रूप में. इस टेक्नोलॉजी में ऐसे फीचर्स मिलते हैं जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल. मतलब अगर सामने अचानक कोई खतरा आ जाए, तो कार खुद ही ब्रेक लगा सकती है. हाईवे पर ड्राइव करते समय ये सिस्टम आपके आगे चल रही गाड़ी से सेफ डिस्टेंस और आपको अपनी लेन में बनाए रखने में मदद करता है.

360-डिग्री कैमरा

शहरों में गाड़ी पार्क करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. कभी तंग गलियां, तो कभी भीड़भाड़ वाले मार्केट. ऐसे में 360-डिग्री कैमरा सच में गेम चेंजर साबित होता है. ये आपको कार का ऊपर से पूरा व्यू देता है, जिससे हर एंगल से आसपास की चीजें साफ नजर आती हैं.

वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन

2026 में तो 10-इंच या उससे बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन अब कोई लक्जरी नहीं, बल्कि लगभग हर कार में मिलने वाली कॉमन चीज बन गई है. अब आपको बार-बार केबल लगाने की झंझट नहीं करनी पड़ती. Wireless Apple CarPlay और Android Auto की मदद से आपका फोन बिना किसी तार के तुरंत कनेक्ट हो जाता है. बस बैठिए, और आसानी से मैप्स, गाने और कॉल्स  को कंट्रोल कीजिए.

वेंटिलेटेड सीट्स

गर्मी को देखते हुए, वेंटिलेटेड सीट्स अब सिर्फ लग्जरी नहीं रह गई हैं. ये धीरे-धीरे एक जरूरत बनती जा रही हैं. ये सीट्स हवा को सर्कुलेट करती हैं, जिससे तेज गर्मी और लंबी ड्राइव के दौरान भी आप कूल और कम्फर्टेबल रहते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

अगर आप 2026 में नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो उसमें कम से कम 6 एयरबैग, ABS और Electronic Stability Control (ESC) जैसे फीचर्स होना बेहद जरूरी है. ये सभी फीचर्स मिलकर न सिर्फ एक्सीडेंट के समय आपकी सेफ्टी करते हैं, बल्कि गाड़ी का कंट्रोल भी बनाए रखते हैं. अच्छी बात ये है कि अब कई कारों में इससे भी आगे बढ़कर एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं, जैसे बेहतर स्टेबिलिटी सिस्टम और मजबूत क्रैश प्रोटेक्शन.

यह भी पढ़ें: Bharat NCAP क्या है? जानिए कैसे मिलती है कार को सेफ्टी रेटिंग और क्यों है ये जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >