क्या चप्पल पहनकर ड्राइव करने पर कट सकता है चालान? जानें क्या कहता है नियम

Driving In Slippers Rules: कई लोग मानते हैं कि चप्पल पहनकर ड्राइव करने पर चालान कट सकता है. लेकिन भारत के ट्रैफिक कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है. फिर भी जूते पहनना ज्यादा सेफ माना जाता है क्योंकि यह बेहतर कंट्रोल और ग्रिप देते हैं. चप्पल कभी-कभी फिसलकर अचानक खतरा पैदा कर सकती हैं.

आपने शायद ये बात पहले भी सुनी होगी कि अगर आप गाड़ी चलाते समय चप्पल पहनते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपको रोककर चालान काट सकती है. बहुत से लोग इसे सच भी मान लेते हैं. लेकिन असल सच्चाई ये है कि ये एक पूरी तरह से मिथ है. असल में ट्रैफिक नियमों में ऐसा कोई कानून नहीं है जो सिर्फ चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान काटने की बात करता हो. यानी अगर कोई ड्राइवर जूते की जगह चप्पल पहनकर गाड़ी चला रहा है, तो सिर्फ इसी वजह से उसे फाइन नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि Motor Vehicles Act में इसका कोई साफ नियम नहीं है.

इन 5 चीजों पर नहीं कट सकता आपका चालान

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस की 25 सितंबर 2019 की एक ऑफिसियल पोस्ट के मुताबिक, मोटर व्हीकल एक्ट में चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर न तो चालान काटने का कोई नियम है और न ही इसके लिए कोई जुर्माना लगाने का. इस पोस्ट में साफ कहा गया था कि कुछ चीजों पर चालान का कोई नियम नहीं है, जैसे:

  • हाफ स्लीव शर्ट पहनकर गाड़ी चलाना
  • लुंगी और बनियान पहनकर ड्राइव करना
  • गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब न रखना
  • गाड़ी के शीशे (विंडशील्ड) का गंदा होना
  • चप्पल (फ्लिप-फ्लॉप) पहनकर गाड़ी चलाना

ड्राइविंग में जूते क्यों हैं चप्पल से ज्यादा सेफ?

जूते ड्राइविंग के दौरान बेहतर ग्रिप, स्टेबिलिटी  और कंट्रोल देते हैं, जबकि चप्पल या सैंडल में ऐसा नहीं होता. जूते पहनकर आप ब्रेक और एक्सीलरेटर पर ज्यादा भरोसे के साथ पैर रख पाते हैं, खासकर तब जब अचानक रिएक्शन देना हो. सही फुटवियर होने से पैडल पर एक जैसा और सटीक प्रेशर बनता है, जिससे गाड़ी को कंट्रोल करना आसान हो जाता है. वहीं चप्पल अक्सर फिसल जाती हैं, पैर से हट सकती हैं या कभी-कभी पैडल में फंस भी सकती हैं. इसलिए इमरजेंसी या अनएक्सपेक्टेड सिचुएशन में चप्पल के मुकाबले जूते ज्यादा सेफ होते हैं.

यह भी पढ़ें: महिलाएं बाइक पर एक तरफ क्यों बैठती हैं? सदियों पुरानी आदत की दिलचस्प है कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >