ब्रांडेड नेकबैंड्स सिर्फ 11 रुपये में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा ऑफर

Lava ने अपने Probuds N11 नेकबैंड को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये एक बजट सेगमेंट की नेकबैंड है और इसकी कीमत 999 रुपये है. बता दें कंपनी आपको इस त्यौहार के सीजन में कई तरह के ऑफर्स दे रही है जिसकी मदद से आप इस नेकबैंड को महज 11 रुपये में खरीद सकेंगे.

Lava Probuds N11: लावा ने हाल ही में भारत में अपने बजट सेगमेंट नेकबैंड को लॉन्च किया है. इसे कंपनी ने Probuds N11 के नाम से लॉन्च किया है. कंपनी की मानें तो इस नेकबैंड को आप सिंगल चार्ज में 42 घंटे तक इस्तेमाल कर सकेंगे. अगर आप बजट सेगमेंट में अपने लिए एक अच्छा नेकबैंड लेना चाहते हैं तो Lava Probuds N11 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं इस नेकबैंड के कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी बातें विस्तार से.

Lava Probuds N11 Specifications

Lava ने अपनी इन नेकबैंड्स में एक बड़े 12mm के ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है. बड़े ड्राइवर्स होने की वजह से इन ईयरफोन्स में आपको लाउड और क्लियर आवाज सुनने को मिल जाएगा. बेस लवर्स को भी ये नेकबैंड काफी पसंद आ सकते हैं. बता दें इन नेकबैंड में कंपनी ने मैग्नेटिक बैक दिया है जिसकी मदद से आप आसानी से दोनों ही साइड को मैनेज कर के रख सकते हैं. मैग्नेटिक बैक होने की वजह से इनको ऑपरेट करना काफी आसान हो जाता है. आप अगर चाहें तो दोनों ही साइड्स को अटैच और डीटैच करके कई तरह की फंक्शन्स का आनंद उठा सकते हैं. इस नेकबैंड में गेम मोड, IPX6 वाटर रेसिस्टेन्स रेटिंग और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. Lava ने अपनी इस नेकबैंड में 280mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है और यह क्विक चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है. इसे आप केवल 10 मिनट चार्ज करके 13 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Lava Probuds N11 Price and Offers

Lava ने अपनी इस नेकबैंड को 999 रुपये में लॉन्च किया है.लेकिन, इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के तहत आप इस नेकबैंड को केवल 11 रुपये में ही खरीद सकते हैं. यह ऑफर्स केवल 10 से 12 सितम्बर के बीच ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Amazon पर ही दिए जा रहे हैं. इसकी सेल आज दोपहर 11 बजे से ही शुरू हो जाएगी. बात दें अगर आप 12 तारीख के बाद इस नेकबैंड को खरीदते हैं तो उसके लिए आपको 999 रुपये चुकाने पड़ेंगे. वहीं, 17 सितम्बर से इस नेकबैंड की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी. अगर आप इस नेकबैंड को खरीदने के 30 दिनों के अंदर इन्हे Lava के साइट पर रजिस्टर कर लेते हैं तो इसपर आपको 12 के जगह 14 महीनों की एक्सटेंडेड वारन्टी और Gaana सब्सक्रिप्शन जैसे कई तरह फायदे मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >