Tata Punch से भी सस्ती है Nissan की ये SUV, 6 एयरबैग के साथ मिलते हैं धांसू फीचर्स

Nissan Magnite कम बजट में SUV खरीदने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है, जो Tata Punch से कम है. Magnite में दो पेट्रोल इंजन, कई ट्रांसमिशन ऑप्शंस, 6 एयरबैग और कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. आइए इसके फीचर्स और कीमत जानते हैं.

अगर आप कम बजट में नई SUV खरीदना चाहते हैं, लेकिन कीमत के साथ सेफ्टी और फीचर्स से भी समझौता नहीं करना चाहते, तो Nissan Magnite आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. भारतीय बाजार में यह SUV अपनी किफायती कीमत और प्रैक्टिकल पैकेज के लिए जानी जाती है. खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत Tata Punch से भी कम है. यानी 6 लाख रुपये से कम के बजट में भी आप एक ऐसी SUV घर ला सकते हैं, जिसमें शानदार लुक के साथ 6 एयरबैग और कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

मिलते हैं 6 वेरिएंट्स

Nissan Magnite बाजार में 6 वेरिएंट्स Visia, Visia+, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ में उपलब्ध है. इसके बेस वेरिएंट Visia की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 10.96 लाख रुपये तक जाती है. अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Magnite में कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं.

दो इंजन और कई ट्रांसमिशन ऑप्शंस

Nissan Magnite में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस मिलते हैं. इसका 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन करीब 71bhp की पावर जेनरेट करता है. वहीं, ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मौजूद है, जो लगभग 99bhp की पावर देता है.

ट्रांसमिशन की बात करें, तो अलग-अलग वेरिएंट और इंजन के आधार पर मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स के ऑप्शंस मिलते हैं. इसके अलावा CNG का ऑप्शन भी उपलब्ध है. माइलेज की बात करें, तो इंजन और ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन के आधार पर Magnite का माइलेज करीब 17.9kmpl से 19.9kmpl तक है.

शहर के ट्रैफिक में Magnite की कॉम्पैक्ट साइज और आसान हैंडलिंग इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए एक प्रैक्टिकल कार बनाती है. वहीं, CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रैफिक में आरामदायक और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है.

बेस वेरिएंट में ही मिलते हैं कई काम के फीचर्स

Nissan Magnite के एंट्री-लेवल Visia वेरिएंट में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. इस इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शंस उपलब्ध हैं. कम कीमत के बावजूद बेस मॉडल में रोजमर्रा की जरूरत के कई फीचर्स दिए गए हैं. Magnite Visia में हैलोजन हेडलैंप, 16-इंच स्टील व्हील्स, डुअल-टोन फैब्रिक सीट्स और मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ एनालॉग डायल मिलते हैं. इसके अलावा चारों पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, एयर प्यूरीफायर, फ्रंट में 12V पावर आउटलेट, रियर आर्मरेस्ट और 60:40 स्प्लिट रियर सीट जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी दिए गए हैं.

सेफ्टी के मामले में भी दमदार है Magnite

Nissan Magnite की सबसे बड़ी खूबियों में इसका सेफ्टी पैकेज भी शामिल है. कंपनी इस SUV के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग देती है. यानी बेस मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को भी एयरबैग के मामले में समझौता नहीं करना पड़ेगा. बेस Visia वेरिएंट में सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही EBD के साथ ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. Global NCAP क्रैश टेस्ट में Magnite को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

कम कीमत में कितना दमदार है पैकेज?

Nissan Magnite उन खरीदारों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है, जो कम बजट में SUV स्टाइल, कई इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ जरूरी फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत Tata Punch से कम है, जबकि बेस मॉडल से ही 6 एयरबैग और कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, सेगमेंट की कुछ दूसरी SUVs अपने टॉप वेरिएंट्स में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स ऑफर कर सकती हैं, लेकिन कीमत, इंजन ऑप्शंस, सेफ्टी और रोजमर्रा की प्रैक्टिकैलिटी को एक साथ देखा जाए, तो Nissan Magnite बजट सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनकर सामने आती है.

यह भी पढ़ें: ₹10 लाख की रेंज में पैनोरमिक सनरूफ वाली कार चाहिए? Tata Nexon से Kia Syros तक ये 5 मॉडल्स हैं बेस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >