Budget 2023: 7 साल का हुआ 7th Pay Commission, अगला वेतन आयोग आयेगा या इसी बजट में होगा इंतजाम?

Union Budget 2023 7th Pay Commission Update – इस बार के बजट में सरकारी कर्मचारियों को खास तोहफा मिल सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) बजट में केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी पर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं.

Union Budget 2023 Updates 7th Pay Commission : 1 फरवरी को आम बजट (Union Budget 2023) पेश होने वाला है. इस बार के बजट में सरकारी कर्मचारियों को खास तोहफा मिल सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) बजट में केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी पर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं. 2024 के आम चुनावों से पहले नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) का यह आखिरी पूर्ण बजट है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए कई ऐलान हो सकते हैं.

सैलरी बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारत सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत सैलरी कंपोनेंट्स का फायदा केंद्रीय कर्मचारियाें को मिलने लगा है. इसमें महंगाई भत्ते (Dearness allowance) के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा होता है. भारत सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों को कुछ बड़ा अपडेट दे सकती है. उनकी सैलरी बढ़ाने का नया फॉर्मूला आ सकता है.

Also Read: 7th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग के बाद क्या मोदी सरकार नया वेतन आयोग लेकर आयेगी? ये है लेटेस्ट अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों के काम की खबर

7वां वेतन आयोग आने के बाद भी जिन केंद्रीय कर्मचारियों को कम सैलरी की शिकायत रहती है, उनके लिए काम की खबर है. ऐसी चर्चा थी कि 7वें वेतन आयोग के बाद मोदी सरकार आठवां वेतन आयोग लायेगी. ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों के मन में भी यह सवाल है कि क्या मोदी सरकार वेतन बढ़ाने के लिए अगला वेतन आयोग लेकर आयेगी? इसपर सरकार अपना पक्ष रख चुकी है.

8वां वेतन आयोग नहीं आयेगा

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुए सात साल का समय बीत चुका है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को नये वेतन आयोग का इंतजार है. इधर, मोदी सरकार 8वां वेतन आयोग लाने से इनकार कर चुकी है. लेकिन अगले साल आम चुनाव है. ऐसे में सरकार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी बड़ी संख्या को नाराज नहीं करना चाहेगी. ऐसे में खबर है कि नये वेतन आयोग की जगह केंद्रीय कर्मियों की सैलरी बढ़ाने का नया फॉर्मूला आ सकता है.

Also Read: 7th Pay Commission के बाद क्या मोदी सरकार कर रही 8th Pay Commission की तैयारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
नयी व्यवस्था बनाने में जुटी सरकार

वेतन आयोग पर बोलते हुए पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली ने जुलाई 2016 में कहा था कि अब वेतन आयोग से हटकर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का कोई नया पैमाना होना चाहिए. ऐसे में सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग लाने के पक्ष में नहीं है. केंद्र सरकार ऐसी व्यवस्था पर काम कर रही है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी उनके परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़े.

हर साल होगी वेतन बढ़ोतरी

सरकार का मानना है कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन में हर 10 साल के बजाय हर साल बढ़ोतरी की जानी चाहिए. इससे निचले पद के कर्मचारियों को भी उच्च पद पर बैठे अधिकारियों जितना वेतन मिलने का रास्‍ता साफ होगा. इससे कनिष्ठ स्तर के कर्मचारियों को फायदा होगा. ऐसे में सरकार बजट में कर्मचारियों के सैलरी रिविजन के लिए एक नया फॉर्मूला पेश कर सकती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हर साल होने वाली वेतन वृद्धि की व्यवस्था को आगामी बजट से ही लागू कर दिया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >