Ducati, BMW, Harley Davidson पर मिल रही है लाखों रुपये की छूट, यहां जानें ऑफर

BS4 Bike Offer: अगर आप सुपरबाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है. देश भर में वाहन डीलर्स BS 4 मॉडल की गाड़ियां बड़े डिस्काउंट के साथ बेच रहे हैं.

BS4 Bike Offer: अगर आप सुपरबाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है. जैसा कि आपको मालूम होगा कि देश में 1 अप्रैल से BS 6 एमिशन स्टैंडर्ड लागू हो जाएंगे और उसके बाद BS 4 स्टैंडर्ड वाली गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. ऐसे में देश भर में वाहन डीलर्स BS 4 मॉडल की गाड़ियां बड़े डिस्काउंट के साथ बेच रहे हैं.

Ducati बाइक्स पर 2.5 लाख रुपये तक की छूट

बात सुपरबाइक्स और प्रीमियम बाइक्स की करें, तो डुकाती (Ducati) BS4 मोटरसाइकल्स पर भारी छूट ऑफर कर रही है. इस ऑफर के तहत मॉनस्टर 797, मॉनस्टर 821, हाइपरमोटार्ड 950 और मल्टीस्ट्राडा एन्डुरो 1200 की एक्स-शोरूम पर 1 लाख से 2.5 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है.

MV Agusta पर 5.5 लाख रुपये तक की छूट

MV Agusta Turismo Veloce 800 पर 5.50 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 798CC का थ्री-सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है. यह इंजन F3 और Brutale 800 में भी लगा है.

BMW बाइक्स पर 4 लाख रुपये का डिस्काउंट

प्रीमियम बाइक बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) की बाइक्स पर भी बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. BMW की F 750 GS, F 850 GS and F 850 GS Adventure पर 4 लाख रुपये की छूट मिल रही है. F 750 GS and F 850 GS में 853CC का ट्वीन सिलिंडर इंजन लगा है, जो 78PS की पावर और 83Nm टॉर्क जेनरेट करती है.

Fat Boy पर 2 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट

Fat Boy हार्ले डेविडसन की मोस्ट पॉपुलर बाइक है. इसमें 1,750CC लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है. यह बाइक पर 2 लाख रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.

बताते चलें कि ऊपर बताये गए डिस्काउंट्स केवल BS4 मॉडल्स पर और डीलरशिप लेवर पर ऑफर किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >