OMG: भाई ने पेड़ के तने से बना डाली धांसू बाइक, देखकर इंजीनियर के भी उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया मनोरंजन का अच्छा-खासा जरिया बन गया है. आए दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो नजर आ ही जाती है, जिसे देख कर या तो आपका दिन बन जाए या फिर आप दंग रह जाए. ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसे देख कर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे. दरअसल, एक शख्स ने अपनी कलाकारी से ऐसी बाइक बना कर तैयार कर दी, जिसे देख कर हर इंटरनेट यूजर हक्का-बक्का रह गया है.

आपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश बाइक देखी होगी. किसी की रफ्तार आपको पसंद आई होगी या किसी की डिजाइन एक नजर में आपको भा गई होगी. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों जो बाइक वायरल (Viral Video) हो रही है वह आपको किसी सड़क क्या किसी शोरूम में भी नहीं दिखाई देगी. क्योंकि, इस वायरल हो रहे बाइक को किसी बड़ी कंपनी ने नहीं बल्कि एक बंदे ने सिर्फ पेड़ की लकड़ियों से बना दिया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसे में जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह हैरान रह जा रहा है.

क्या है Viral Video में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने पेड़ के तने से एक नॉर्मल बाइक बना दी है और उसे वह सड़क पर चला भी रहा है. शख्स ने बाइक बनाने के लिए पेड़ के ऐसे हिस्से का इस्तेमाल किया है, जिसका आकार V है. जिसमें उसने आगे और पीछे पहिये भी फिट कर दिए हैं और उसमें मोटर लगा कर हैंडल भी जोड़ दिया है. जिसके बाद पेड़ का वह हिस्सा एक अनोखी बाइक में बदल गई. हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यह बाइक सिर्फ देखने भर के ही नहीं है बल्कि यह सड़क पर चल भी रही है. इसे बनाने वाला शख्स मजे से नॉर्मल बाइक की तरह उसे चलाते हुए नजर आ रहा है.

Viral Video पर लोग कर रहे कमेंट्स

सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @r1hman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि. ‘ये बंदा Automobile industry वालों का Business बंद कराके मानेंगा.’ वहीं, वीडियो पोस्ट होते ही इसे अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही इस वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने तो कमेंट किया है कि, भाई एलन मस्क भी इस तरह की गाड़ी न बना पाएगा. दूसरे ने कमेंट किया है कि, ये बंदा तो गजब का इंजीनियर निकला.

यह भी देखें: Viral Video: रास नहीं आती दाल चावल रोटी, सिर्फ इंजन ऑयल पीकर जिंदा है ये इंसान, देखें वायरल वीडियो

यह भी देखें: Viral Video: THAR से ऑर्डर पहुंचाने आया Blinkit डिलीवरी पार्टनर, रईसी देख कस्टमर के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >