लाख-डेढ़ लाख नहीं… मात्र इतने रुपये में मिलेंगे OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी दे रही बंपर छूट!

भारत की दिग्गज इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने तीन स्कूटरों की कीमतों में करीब 25,000 रुपये तक की कटौती करने का ऐलान किया है. इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी सस्ते हो गए हैं. इससे आम आदमी को सिटी राइड के लिए सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में आसानी हो जाएगी.

OLA Electric Scooters Price: अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सही कर रहे हैं. बाजार में आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए लाख-डेढ़ लाख रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे, बल्कि मात्र 85,000 रुपये में ही आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल जाएंगे. इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार की दिग्गज कंपनी ओला इलेक्ट्रिक अपने तीन मॉडल एस1 प्रो, एस1 एयर और एस1 एक्स प्लस की खरीद पर करीब 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है.

कितनी हो गईं कीमतें

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में कटौती करने के बाद बाजार में ओला एस1 प्रो, एस1 एयर और एस1 एक्स प्लस की कीमतें घटकर अब 1.30 लाख रुपये, 1.05 लाख रुपये और 85,000 रुपये हो गई हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब ओला इलेक्ट्रिक ने स्कूटरों की कीमतों में कटौती की है. इससे पहले भी उसने जनवरी में एस1 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में कटौती की थी.

राहुल गांधी की पसंदीदा बनी Jeep Wrangler, ऑफ-रोड एसयूवी से कर रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बैटरी पर 8 साल की वारंट

ओला इलेक्ट्रिक ने अभी हाल ही में एस1 एयर और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक पर 8 साल या 80,000 किलोमीटर की वारंटी देने का दावा किया है. इसके अलावा, कंपनी अतिरिक्त 5,000 रुपये के लिए एक लाख किलोमीटर की विस्तारित वारंटी भी देने जा रही है, जबकि 12,500 रुपये के लिए 1.25 लाख किलोमीटर की विस्तारित वारंटी विकल्प उपलब्ध है.

Mahindra की इस एसयूवी को हाथोंहाथ उठा रहे लोग! फरवरी में फ्रेश 50,000 यूनिट बुक

मोटरसाइकिल भी बना रही है ओला

रिपोर्ट यह भी है कि ओला एक साथ चार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को बाजार में उतारने पर काम कर रही है. इनमें डायमंडहेड, एडवेंचर, क्रूजर और रोडस्टर शामिल हैं. इसे 2024 के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि कौन सा पहले लॉन्च होगा. ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सॉफ्टवेयर का फोर्थ एडिशन मूवओएस 4 को भी लॉन्च किया है. इसमें कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं और स्कूटर में सुधार भी किए गए हैं. मूवओएस 4 अपडेट में टैम्पर अलर्ट, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसी सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे. इसके दूसरे फीचर्स में गेराज मोड, तेज हाइपरचार्जिंग, प्रोफाइल कंट्रोल, केयर मूड, कॉन्सर्ट मोड और रेंज शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >