Road Trip जाने से पहले ये Best Tyre Inflators जरूर खरीद लो; काम आएंगे Anytime, Anywhere

कार के टायर में हवा कम होने पर अब पेट्रोल पंप तक दौड़ने की जरूरत नहीं. जानिए Top 10 Best Electric Tyre Inflators की आसान जानकारी और खरीदने की जरूरी गाइड

Best Electric Tyre Inflators India: अगर आप अक्सर कार से ट्रैवल करते हैं, हाईवे ड्राइव पसंद करते हैं या ऐसी जगहों से गुजरते हैं जहां पास में पेट्रोल पम्प आसानी से न मिले, तो Electric Tyre Inflator आपकी कार में होना बहुत जरूरी है. ये छोटा सा गैजेट आपकी कार के टायर को कुछ ही मिनटों में हवा भर सकता है- बिना किसी मैकेनिक या हेल्प के. यानी रोड पर किसी भी समय, कहीं भी टायर पंक्चर या कम प्रेशर की स्थिति में ये आपके काम आयेगा.

Electric Tyre Inflator क्यों जरूरी है?

बहुत बार ऐसा होता है कि हम जल्दी में निकलते हैं और रास्ते में टायर प्रेशर कम दिखता है. ऐसे में हम पेट्रोल पंप ढूंढते रह जाते हैं. Electric Tyre Inflator होने से आप कार के अंदर बैठे-बैठे टायर में हवा भर सकते हैं. ज्यादातर inflator 12V कार सॉकेट पर चल जाते हैं और डिजिटल प्रेशर गेज, LED लाइट, Auto Cut-off जैसे फीचर लेकर आते हैं, जिससे हवा भरने में समय और मेहनत दोनों बचती है.

Top 10 Best Electric Tyre Inflators

इनमें TUSA, Woscher, Qubo, Bergmann, GoMechanic, AGARO, AstroAI जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो अलग-अलग फीचर्स और बजट में उपलब्ध हैं. कुछ मॉडल cordless battery वाले हैं, कुछ 12V कार सॉकेट पर चलते हैं और कुछ dual power (घर + कार दोनों) support देते हैं.

150 PSI capacity वाले inflators कार, बाइक, साइकिल, फुटबॉल जैसी कई चीजों में हवा भर सकते हैं. ज्यादातर अच्छे inflators 0 से 30 PSI तक 3-6 मिनट में टायर inflate कर देते हैं. ये emergency situations में बहुत उपयोगी साबित होते हैं और night driving के लिए LED light वाला inflator सबसे perfect माना जाता है.

Buying Tips: खरीदने के टिप्स

  • कम से कम 150 PSI कैपेसिटी हो
  • Digital Display + Auto Cut-off जरूर हो
  • Portability और लंबी cord important है
  • Battery वाला inflator highway trips के लिए best है.

यदि आप अपने carboot में हमेशा safety item रखना चाहते हैं, तो Electric Tyre Inflator ऐसी चीज है, जो हर time काम आ सकती है.

Royal Enfield Hunter 350 Accessories Guide 2025: बनाएं हर राइड को स्टाइलिश और कम्फर्टेबल

एक ट्रेन की कीमत कितनी होती है? जानिए इंजन से कोच तक की रियल कॉस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >