अगर आप नई एसयूवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और 4x4 मॉडल पर पैसा खर्च करने का मन बना चुके हैं, तो एक बार ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और मोनोकॉक प्लैटफॉर्म वाली एसयूवी पर भी नजर डालनी चाहिए. आज की कई AWD एसयूवी खराब सड़कों, बारिश, पहाड़ी इलाकों और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर शानदार पकड़ देती हैं, जबकि शहर में चलाने के दौरान ज्यादा आरामदायक और बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स ऑफर करती हैं. यही वजह है कि ज्यादातर ग्राहकों के लिए AWD एसयूवी, पारंपरिक 4x4 से ज्यादा प्रैक्टिकल विकल्प बनकर सामने आ रही हैं. अगर आप भी ऐसी एसयूवी की तलाश में हैं, तो यहां जानिए भारत की 5 दमदार AWD मोनोकॉक प्लैटफॉर्म एसयूवी के बारे में.
Maruti Suzuki Grand Vitara AWD: बजट में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प
अगर कम बजट में AWD एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Grand Vitara सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है. इसका Alpha AWD वेरिएंट कंपनी के AllGrip Select इलेक्ट्रॉनिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. इसमें 1.5 लीटर K15C नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 bhp की पावर और 139 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 18.15 लाख रुपये है.
Mahindra XUV 7XO: फैमिली के लिए पावरफुल AWD SUV
अगर आपको 7-सीटर एसयूवी चाहिए और दमदार डीजल इंजन आपकी प्राथमिकता है, तो Mahindra XUV 7XO अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. इसमें मोनोकॉक चेसिस के साथ AWD सिस्टम मिलता है. इसका 2.2 लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन 182 bhp की पावर और 450 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. AWD विकल्प केवल 7-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 23.44 लाख रुपये है.
Jeep Compass: प्रीमियम SUV में ऑफ-रोड क्षमता
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और मजबूत ऑफ-रोड क्षमता चाहते हैं, तो Jeep Compass भी शानदार विकल्प है. इसका टॉप Model S (O) वेरिएंट ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. इसमें 2.0 लीटर Multijet II टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 167.67 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 30.45 लाख रुपये है.
Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan R-Line: प्रीमियम खरीदारों के लिए
अगर आप प्रीमियम सेगमेंट की AWD एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan R-Line दोनों बेहतरीन विकल्प हैं. दोनों एसयूवी में 2.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इनके साथ 7-स्पीड DSG डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है.
Skoda Kodiaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 36.99 लाख रुपये है, जबकि Volkswagen Tiguan R-Line की शुरुआती कीमत लगभग 47.11 लाख रुपये है. दोनों मॉडल हाईवे ड्राइविंग, लंबी यात्राओं और प्रीमियम कम्फर्ट के मामले में मजबूत दावेदार हैं.
क्या हर खरीदार को 4x4 की जरूरत होती है?
अगर आपकी ड्राइविंग ज्यादातर शहर, हाईवे, पहाड़ी इलाकों या कभी-कभार खराब रास्तों तक सीमित रहती है, तो AWD एसयूवी आपकी सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है. मोनोकॉक प्लैटफॉर्म की वजह से ऐसी एसयूवी बेहतर हैंडलिंग, ज्यादा कम्फर्ट और बेहतर राइड क्वाॅलिटी ऑफर करती हैं. दूसरी तरफ, पारंपरिक 4x4 सिस्टम उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी होता है जो नियमित रूप से कठिन ऑफ-रोड ट्रैक, गहरे कीचड़ या बेहद चुनौतीपूर्ण रास्तों पर सफर करते हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले अपनी जरूरत का सही आकलन करना सबसे जरूरी है.
ये भी पढ़ें: टाटा सफारी से अपग्रेड करना चाहते हैं? ऑफ-रोडिंग से लेकर लग्जरी तक फील देंगे ये 5 SUV
