Bajaj Pulsar NS160 या TVS Apache RTR 160? जानें पावर और माइलेज के मामले में कौन ज्यादा दमदार

बजाज पल्सर NS160 और टीवीएस अपाचे RTR 160 4V, दोनों ही दमदार परफॉरमेंस और स्पोर्टी लुक के साथ आती हैं. आइए जानें कि माइलेज, पावर और फीचर्स के मामले में कौन सी बाइक आपके लिए बेहतर साबित होगी.

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में बजाज और टीवीएस दोनों कंपनियों की बाइकों का जलवा है. स्पोर्टी लुक के साथ दमदार माइलेज देने वाली इन दोनों कंपनियों ने लाखों कस्टमर्स को अपना दीवाना बनाया है. इन्हीं में 2 नाम Bajaj Pulsar NS160 और TVS Apache RTR 160 V2 का है. दोनों बाइक्स परफॉर्मेंस और लुक्स के मामले में आगे है. खासकर राइडिंग का शौक रखने वाले युवाओं की पहली पसंद भी है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है, कि आखिर दोनों में किसे खरीदें. चलिए हम आज आपको बताते हैं कि किसका माइलेज बेहतर और कौन ज्यादा पावरफुल है. 

किसकी कीमत ज्यादा है?

कोई भी बाइक लेने से पहले सबसे पहले ग्राहक के दिमाग में कीमत आता है. ऐसे में हम आपको पहले दोनों बाइकों की एक्स शोरूम प्राइस के बारे में बता देते हैं. Bajaj Pulsar NS160 SC की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 1,23,694 रुपए है. वहीं, TVS Apache RTR 160 (RM Drum Black Edition) की स्टार्टिंग प्राइस 1,13,140 रुपए है, जबकि डुअल चैनल ABS के लिए 1.25 लाख रुपए देने होंगे. 

Bajaj Pulsar NS160 का इंजन कितना पावरफूल?

Bajaj Pulsar NS160 में 160.3 सिसी, ट्विन स्पार्क, ऑयल कूल्ड, 4V-Fi इंजन मिलता है. यह इंजन 9000 rpm पर 17PS मैक्स पावर और 14.6NM टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसके अलावा फ्यूल टैंक 12 लीटर का लगाया गया है, जो लंबी दूरी के लिया आसान होगा. 

TVS Apache RTR 160 का इंजन कितना पावरफूल? 

TVS Apache RTR 160 4V में आपको 159.7 सिसी सिंगल सिलेंडर ऑइल्ड कूल्ड इंजन लगाया गया है. यह 15.6 से 17.7HP और 14.73NM टॉर्क जेनरेट करता है, जो राइड मोड (स्पोर्ट vs अरबन/रेन) पर डिपेंड करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. 

माइलेज के मामले में कौन दमदार?

अब सबसे बड़ा सवाल दोनों बाइक्स की माइलेज को लेकर है. जानकारी के लिए आपको बात दें, कि Bajaj Pulsar NS160 अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका रियल वर्ल्ड औसत माइलेज 42 से 45 kmph है, जबकि ARAI टेस्टिंग क्लेम 52.2 kmpl है. वहीं, TVS Apache RTR 160 4V का ARAI-certified माइलेज 41 kmpl है. यदि आपका राइडिंग स्टाइल और रोड का कंडीशन अच्छा हो, तो यह बढ़कर 45 तक पहुंच सकता है. 

Bajaj Pulsar NS16 में क्या फीचर्स मिलेंगे?

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में इस गाड़ी में अच्छे फीचर्स लगे हैं. इसमें आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले, गियर पोजीशन इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्पटी और रियल टाइम माइलेज मिलेंगे. इसके अलावा ब्लूटूथ पेयरिंग, स्मार्टफोन इरेगेशन, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, फूल LED लाइटिंग और फुली डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

TVS Apache RTR 160 में क्या फीचर्स मिलेंगे? 

इसमें आपको बेस मॉडल में सिंगल चैनल और टॉप मॉडल में डुअल चैनल ABS मिलेंगे. इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, डिजिटल LCD कंसोल, प्रीमियम वेरिएंट में TFT स्मार्ट क्लस्टर, वॉयस कनेक्ट के लिए SmartXconnect, नेविगेशन, क्रैश अलर्ट, LED प्रोजेक्टर हैंडलैंप, डैटाइम रनिंग लाइट (DRL), टेलिस्कोपिक फॉर्क, अपसाइड-उन (USD), एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच जैसे शानदार फीचर्स लगे हैं. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती है ये बाइक, 102km तक की माइलेज का दावा, जानें खूबियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >