अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है और आप दमदार माइलेज वाली बाइक घर लाना चाहते हैं, तो यहां हम बजाज कंपनी की एक शानदार टू-व्हीलर लेकर आए हैं. इसे आप सिर्फ 10 हजार रुपए डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं. दरअसल, हम बात Bajaj Platina 110 की कर रहे हैं, जो कंपनी की सबसे ज्यादा माइलेज वाली मोटरसाइकिल है. इस गाड़ी का ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त क्रेज भी है, जो स्पेशली डेली अप-डाउन के लिए बनाया गया है. चलिए अब आपको बताते हैं कि आप इसे फाइनेंस कैसे करवा सकते हैं और महीने की EMI कितनी बनेगी. इसके अलावा इसकी खासियत के बारे में भी जानकारी देंगे.
Bajaj Platina ₹10 हजार डाउन पेमेंट में कैसे खरीदें?
बजाज प्लटिना 100 ड्रम की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 73,077 रुपए है. बजाज ऑटो क्रेडिट के अनुसार, इसकी ऑन रोड प्राइस 84,520 रुपए पड़ेगी. ऐसे में इसे आप 10 हजार रुपए डाउन पेमेंट पर लेते हैं और कंपनी इसका ऑफर भी देती है. पहली बार में यदि आप इतना अमाउंट पेड करते हैं, तो बाकी बचे रकम को लोन पर लेना पड़ेगा. इसमें ब्याज दर, टेन्योर और टोटल एक्स्ट्रा पैसा शामिल होंगे. आइए अब जानते हैं कि 10000 रुपए डाउन पेमेंट देने के बाद मंथली EMI कितनी देनी होगी.
₹10 हजार डाउन पेमेंट के बाद मंथली EMI
यदि आपको बजाज ऑटो क्रेडिट से बजाज प्लटिना 110 लेने पर 10 हजार डाउन पेमेंट देने के बाद 8 प्रतिशत ब्याज दर और 36 महीने (3 साल) के लिए लोन ऑफर किया जाता है, तो महीने की EMI 2912 रुपए बनेगी. इस प्लान पर ब्याज रेट के साथ कुल अमाउंट जोड़कर 1,04,832 रुपए होते हैं. इसका मतलब है कि 20,312 रुपए आपको एक्स्ट्रा देने होंगे. वहीं, 48 महीने यानि 4 साल का प्लान लेने पर मंथली EMI घटकर 2325 रुपए और 60 महीने (5 साल) पर 1973 हो जाएगी. ऐसे में आप अपनी बजट और कमाई के हिसाब से प्लान का चयन कर सकते हैं.
बजाज प्लटिना का धांसू माइलेज
इस बाइक को यदि आप डेली कम्यूट के लिए खरीद रहे हैं, तो आपके पॉकेट पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा. वर्तमान में बढ़ते पेट्रोल के दाम के हिसाब से आपके लिए प्लटिना बढ़िया चॉइस होगी. इसमें 115 सीसी का DTS-i इंजन मिलता है, जो 8.5 PS पावर और 9.81 NM टॉर्क जेनरेट कर सकता है. यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इस पावरफुल इंजन के कारण इसका ARAI माइलेज 70 kmpl है. वहीं, रियल वर्ल्ड में यह मोटरसाइकिल 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने की क्षमता रखती है.
मिलेंगे शानदार फीचर्स
इसमें फीचर्स का भी भरपूर ध्यान कंपनी ने रखा है. बजाज प्लटिना में LED डेटाइम रनिंग लाइट (DRLs), एनालॉग इंस्ट्रूमेंशन, 200 mm ग्राउन्ड क्लियरेंस, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), इसका अलावा इसका प्रीमियम वेरिएंट्स में रियर व्हील डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलती है. यदि आपको रोजाना कम खर्च में बढ़िया माइलेज बाइक चाहिए, तो इसे अपना पसंद बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Cruiser Bike खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 बन सकती हैं बेस्ट चॉइस, जानें माइलेज और खासियत
