10 साल पुरानी Bajaj बाइक में भी भरवा सकते हैं E20 पेट्रोल? कंपनी ने दिया सीधा जवाब

बजाज ऑटो ने साफ किया है कि पिछले 10 सालों में बनी उनकी सभी मोटरसाइकिलें E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं. कंपनी के मुताबिक, E20 फ्यूल से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और माइलेज में केवल मामूली बदलाव हो सकता है.

देशभर के पेट्रोल पंपों पर अब धीरे-धीरे E20 पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐसे में पुराने बाइक मालिकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनकी बाइक इस नए फ्यूल पर चलेगी या नहीं. अब इस मामले पर बजाज ऑटो ने तस्वीर साफ कर दी है. कंपनी का कहना है कि पिछले 10 सालों में बनाई गई उनकी सभी मोटरसाइकिलें E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह से कंपैटिबल हैं. यानी अगर आपके पास 10 साल के अंदर खरीदी गई कोई बजाज बाइक है, तो E20 पेट्रोल को लेकर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.

E20 पेट्रोल पर क्या बोली बजाज?

बजाज ऑटो के सेंट्रल मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुमीत नारंग ने साफ कहा कि कंपनी की सभी मोटरसाइकिलें E20 पेट्रोल पर चलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने बताया कि सिर्फ नई नहीं, बल्कि पिछले 10 सालों में बनी बजाज की सभी बाइक्स भी E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं. उनके मुताबिक, यह भरोसा कंपनी की R&D टीम की कई सालों की कड़ी मेहनत और सख्त टेस्टिंग का नतीजा है.

सुमीत नारंग ने यह भी स्पष्ट किया कि E20 पेट्रोल यूज करने पर बाइक की वारंटी में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने माना कि माइलेज में हल्की-फुल्की कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होगा. उनका कहना है कि बाइक का मेंटेनेंस, सड़क की सिचुएशन और राइडिंग स्टाइल जैसी चीजें माइलेज पर इससे कहीं ज्यादा असर डालती हैं.

बजाज ने E20 पेट्रोल पर ब्राजील का जिक्र क्यों किया?

अपने दावे को मजबूत करने के लिए सुमीत नारंग ने ब्राजील का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि वहां सालों से भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा एथेनॉल मिला पेट्रोल यूज हो रहा है और बजाज की बाइक्स बिना किसी परेशानी के चल रही हैं. नारंग ने कहा कि ब्राजील में E27 पेट्रोल यूज होता है. हम वहां अपनी मोटरसाइकिलें बेचते हैं और वे पूरी तरह से बेहतर तरीके से चलती हैं.

आज ब्राजील में बिकने वाले पेट्रोल में आमतौर पर करीब 27% एथेनॉल (E27) मिलाया जाता है. इसकी बड़ी वजह देश में गन्ने का रिकॉर्ड प्रोडक्शन है. ऐसे में वहां कारोबार करने वाली कंपनियों को अपनी मोटरसाइकिलों को ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल के हिसाब से तैयार करना पड़ता है. कंपनी का कहना है कि इसी तकनीकी अनुभव का फायदा भारत में बनने वाली उसकी बाइक्स को भी मिला है. यही वजह है कि वे पिछले एक दशक से E20 पेट्रोल के साथ चलने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल को लेकर Mahindra ने दूर किया कन्फ्यूजन, पुरानी और नई गाड़ियों पर कही ये बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >