Bajaj Chetak का नया प्रीमियम एडिशन देखा आपने? धांसू फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी जान लीजिए

2023 Bajaj Chetak Premium Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1,51,910 रुपये से शुरू होती है. नये चेतक ईवी की बुकिंग शुरू कर दी गई है और इसकी डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू होगी. कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक किया जा सकता है.

Bajaj Chetak Premium 2023 Edition Price: बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने चेतक स्कूटर (Bajaj Chetak) का नया प्रीमियम एडिशन (Premium Edition) लॉन्च किया है. नया बजाज चेतक ईवी (Bajaj Chetak EV) नये रंगों में नये एडवांस फीचर्स से लैस होकर आया है और जो ड्राइविंग एक्सपीरिएंस बेहतर बनाएंगे. चेतक ईवी के प्रीमियम एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 1,51,910 रुपये से शुरू होती है. नये चेतक ईवी की बुकिंग शुरू कर दी गई है और इसकी डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू होगी. कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक किया जा सकता है.

Bajaj Chetak के मौजूदा मॉडल की कीमत भी अपडेट हुई

Bajaj Chetak के नये प्रीमियम एडिशन को लॉन्च करने के साथ ही बजाज ऑटो ने मौजूदा मॉडल की कीमत को भी अपडेट किया है. अब बजाज चेतक रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,21,933 रुपये तय की गई है. वहीं, चेतक ईवी के प्रीमियम एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 1,51,910 रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने इस स्कूटर के लॉन्च के साथ ही नया ईवी प्रोग्राम भी रोलआउट किया है. प्रमुख वेंडर्स के साथ मिलकर तैयार किये गए ईवी प्रोग्राम के तहत दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई चेन का पुनर्गठन किया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे वह चेतक को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने में सक्षम होगी.

Also Read: Activa से सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 240KM तक की रेंज, कीमत मात्र 70 हजार

Bajaj Chetak प्रीमियम एडिशन में क्या है नया

बजाज चेतक प्रीमियम एडिशन मेटल बॉडी और ऑनबोर्ड चार्ज के साथ आता है.

चेतक ईवी को नये अवतार में प्रीमियम लुक दिया गया है.

नया चेतक तीन नये आकर्षक रंगों में मिलेगा, इनमें मैट कोर्स ग्रे, मैट कैरेबियन ब्लू और सैटिन ब्लैक शामिल हैं.

इस स्कूटर में कुछ एडिशनल फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

बजाज चेतक प्रीमियम एडिशन में नया ऑल-कलर एलसीडी कंसोल मिला है, जो वाहन की जानकारी सरल ढंग से प्रदर्शित करता है.

प्रीमियम टू-टोन सीट, बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर्स, सैटिन ब्लैक ग्रैब रेल और मैचिंग पिलियन फुटरेस्ट कास्टिंग्स इसका लुक एनहांस करते हैं.

ईवी के हेडलैंप केसिंग, ब्लिंकर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स को चमकदार चारकोल ब्लैक थीम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >