एक जैसी दिखती हैं Avore EX2 और EX2 S, लेकिन खरीदने से पहले जानें फीचर्स और कीमत का फर्क

Avore ने भारत में EX2 और EX2 S इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की हैं. दोनों का डिजाइन लगभग एक जैसा है, लेकिन बैटरी परफॉर्मेंस, फीचर्स, रेंज और टेक्नोलॉजी में अंतर है. आइए डिटेल में जानते हैं.

गुजरात की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Avore ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च कर दी हैं. कंपनी ने एंट्री-लेवल Avore EX1 के साथ-साथ ज्यादा फीचर्स वाली Avore EX2 भी पेश की है. खास बात यह है कि EX2 को दो वेरिएंट में उतारा गया है. पहला Avore EX2 और दूसरा Avore EX2 S. आइए डिटेल में जानते हैं कि इन दोनों मॉडल्स में क्या फर्क है.

Avore EX2: डिजाइन

Avore EX2 का स्टैंडर्ड मॉडल स्पोर्टी लुक के साथ आता है. इसमें शार्प बॉडी पैनल, मस्कुलर टैंक एक्सटेंशन, स्लीक LED हेडलाइट, स्प्लिट सीट और कॉम्पैक्ट टेल सेक्शन दिया गया है. कंपनी इसे Starlit Blue, Meteor Red और Stellar Black जैसे तीन रंगों में पेश करती है.

Avore EX2: बैटरी, रेंज और चार्जिंग

इसमें 5 kWh का बैटरी पैक और 10.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 100 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकती है. वहीं, एक बार फुल चार्ज होने पर यह IDC सर्टिफाइड 255 km तक की रेंज देती है. खास बात यह है कि यह सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेती है.

बाइक में 1500W का इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है. इसकी मदद से बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 2 घंटे का समय लगता है.

Avore EX2: फीचर्स

इसमें 7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. हालांकि, इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा नहीं दी गई है. इसके अलावा बाइक में जियो-फेंसिंग, क्रैश अलर्ट, प्रेडिक्टिव हेल्थ ट्रैकिंग, एडैप्टिव हेडलाइट, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, गाइडिंग लाइट और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

इसमें रिवर्स, इको, सिटी और स्पोर्ट जैसे चार राइडिंग मोड दिए गए हैं. सस्पेंशन की बात करें तो आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. वहीं दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: 10 से 14 साल के बच्चों के लिए लॉन्च हुई TVS Apache RR 200 Mini, दौड़ती है 110 km/h की स्पीड से

Avore EX2 S: डिजाइन

EX2 S का लुक बिल्कुल स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही रखा गया है. यह Starlit Blue, Meteor Red और Stellar Black जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है. बाइक में वही स्टाइलिश बॉडी, LED लाइटिंग और प्रीमियम फिनिश मिलती है.

Avore EX2 S: बैटरी और रेंज

इसमें भी 5 kWh की बैटरी और 10.5 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 260 km (IDC) तक की रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 114 km/h है. वहीं यह सिर्फ 2.8 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. इसके अलावा, इसमें स्टैंडर्ड EX2 वाला ही सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है.

Avore EX2 S: फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मोड दिया गया है. यह गियरबॉक्स अलग-अलग स्पीड पर बेहतर पावर देने में मदद करता है. यही फीचर इसे भारतीय बाजार में मौजूद ज्यादातर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से अलग पहचान देता है.

EX2 S में स्टैंडर्ड मॉडल वाले सभी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, फुल-मैप नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, जियो-फेंसिंग, क्रैश अलर्ट, प्रेडिक्टिव हेल्थ ट्रैकिंग, अडैप्टिव हेडलाइट, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, गाइडिंग लाइट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और 1,500W का इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है. इसमें PAM Plus, Eco, City, Sports, Hyper और Gear Mode समेत कुल 6 राइड मोड भी मिलते हैं.

Avore EX2 और Avore EX2 S: कीमत

मॉडलएक्स-शोरूम कीमत
Avore EX2₹1,45,999
Avore EX2 S₹1,69,999

ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >