Auto Expo 2023: नितिन गडकरी ने किया ऑटो एक्सपो के 16वें एडिशन का उद्घाटन, EV को बताया समय की जरूरत
Copied link
Auto Expo 2023 Update: ऑटो एक्सपो 2023 की विधिवत शुरुआत हो गई है. एक्सपो के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया. मेले के दूसरे दिन मारुति सुजुकी और एमजी मोटर ने अपनी स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल्स का अनावरण किया. ऑटो एक्सपो में बड़ी कंपनियों के साथ कई स्टार्टअप्स ने भी शिरकत की है. इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, ह्युंडई, किआ, टोयोटा, एमजी, लेक्सस, अशोक लीलैंड, ग्रीव्स कॉटन, बीवाईडी, अतुल ऑटो, टॉर्क मोटर्स, सन मोबिलिटी, ओमेगा मोबिलिटी, वार्ड विजार्ड इनोवेशंस सहित कई नाम शामिल हैं. वाहनों का यह सबसे बड़ा मेला आम जनता के लिए 13 जनवरी से खुलेगा.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
ऑटो एक्सपो में ये कंपनियां हुईं हैं शामिल
ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कंपनियों के साथ कई स्टार्टअप्स ने भी शिरकत की है. इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, ह्युंडई, किआ, टोयोटा, एमजी, लेक्सस, अशोक लीलैंड, ग्रीव्स कॉटन, जेबीएम, वॉल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल, बीवाईडी, अतुल ऑटो, मैटर मोटरवर्क्स, टॉर्क मोटर्स, बेनेली, कीवे, सन मोबिलिटी, ओमेगा मोबिलिटी, वार्ड विजार्ड इनोवेशंस, जूपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, मोटोवॉयट मोबिलिटी, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स, एमटीए ई-मोबिलिटी, प्रावेग, अल्ट्रा वॉयलट सहित कई नाम शामिल हैं.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
रोड सेफ्टी पर ध्यान देने की अपील
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोड सेफ्टी पर ध्यान देने की बात भी कही. उन्होंने कहा, लोग मुझे दोष दे रहे हैं कि आप रोड बना रहे हैं और रोड एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि रोड एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले लोगों में 18 से 34 साल के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. केंद्रीय मंत्री रोड सेफ्टी पर ध्यान दें और सबको एजुकेट भी करें. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम छह महीने में रोड इन्फ्राट्रक्चर बढ़ा रहे हैं. हमारे देश में 2024 तक अमेरिका के बराबर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर होगा. उन्होंने कहा, मैं फ्लेक्स फ्यूल के लिए 2004 से सपना देख रहा हूं. इथेनॉल 60-62 रुपये के पास आ सकता है, वहीं अभी पेट्रोल 100 के आसपास है.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
नितिन गडकरी ने किया ऑटो एक्सपो के 16वें एडिशन का उद्घाटन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की औपचारिक तौर पर शुरुआत की. कार्यक्रम में नितिन गडकरी के साथ सियाम सहित कई कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे. यह एक्सपो कल यानी 13 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा. केंद्रीय मंत्री ने ऑटो एक्सपो 2023 में कहा, वाहन रीसायकल होने से कंपनियों को कम दाम में कच्चा माल मिलेगा. कंपनियां अपनी स्क्रैपिंग यूनिट खोल सकती हैं. इससे आखिरकार मैन्युफैक्चरर को फायदा होगा. हमें प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर जाना बेहतर विकल्प है.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
नितिन गडकरी करेंगे ऑटो एक्सपो का उद्घाटन, शोकेस हो रहे ये शानदार वाहन
ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन कई शानदार और हाईटेक फीचर्स वाले वाहनों को शोकेस किया जा रहा है. एक्सपो में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने दो नयी एसयूवी – फ्रॉन्क्स और जिम्नी को पेश किया. वहीं, एमजी ने भी अपनी नयी एमपीवी ईयूनिक 7 को पेश किया है. ऑटो एक्सपो 2023 की औपचारिक तौर पर शुरुआत अब होनेवाली है. केंद्रीय सड़क परिहवन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की औपचारिक तौर पर शुरुआत करेंगे.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
Maruti Suzuki ने लॉन्च की FRONX क्रॉसओवर कार
ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति ने अपनी क्रॉसओवर कार FRONX लॉन्च कर दी है. इस गाड़ी में अलॉय व्हील्स के साथ NEXTre’ LED DRLs मिलते हैं. वहीं, एक पावरफुल 1.0L टर्बो बूस्टर जेट इंजन भी इस गाड़ी में मिलेगा. यह गाड़ी कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है. मारुति की क्रॉसओवर कार Fronx में बलीनो RS वाला इंजन मिलेगा, जो टर्बो पेट्रोल के साथ आयेगा. टर्बो पेट्रोल इंजन इस कार में एक्स्ट्रा टॉर्क जेनरेट होगा और इससे कार की परफॉर्मेंस और बेहतर होगी.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
Maruti Suzuki की JIMNY SUV आ गई
मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी जिम्नी को पेश कर दिया है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेची ने कहा कि इसे भारतीय यूजर्स के लिए पांच डोर में पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि JIMNY को दुनियाभर में काफी प्यार मिला है. दुनियाभर के 199 देशों में 32 लाख लोगों ने यह एसयूवी खरीदी है. नयी जिम्नी कई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है. इस एसयूवी के साथ अच्छा माइलेज और पांच गियर का सपोर्ट मिलता है. मारुति सुजुकी की यह ऑफ रोडर एसयूवी 4×4 पावर मॉडल में आयी है. नयी एसयूवी में पहले से अच्छा इंटीरियर और डिजाइन मिलेगा.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
MG Motor ने पेश की MG Euniq 7 MPV
ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन एमजी मोटर ने अपनी MG Euniq 7 MPV पेश की. एमजी मोटर का दावा है कि यह एमपीवी हाइड्रोजन आधारित है और यह 3 मिनट में रीचार्ज हो सकती है. एमजी की नयी एमपीवी एक बार की चार्जिंग में 600 किलोमीटर चल सकती है. ईयूनिक7 को अभी लॉन्च नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में इसे भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
ऑटो एक्सपो में आज भी जलवा होगा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का
ऑटो एक्सपो के पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन, यानी आज भी बड़ी कंपनियों के साथ स्टार्टअप कंपनियां भी अपने प्रॉडक्ट्स शोकेस करेंगी. इनका फोकस मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और कमर्शियल गाड़ियों पर होगा.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
पहले दिन इलेक्ट्रिक वाहन छाये रहे
ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन की शुरुआत ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की एसयूवी के साथ हो रहा है. ऑटो एक्सपो के पहले दिन इलेक्ट्रिक वाहन छाये रहे. मारुति, टाटा, ह्युंडई, एमजी से लेकर अशोक लेलैंड तक ने अपने शानदार ईवी पेश किये.
10:18 PM. 12 Jan 2310:18 PM. 12 Jan
Auto Expo 2023 Update
ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत हो गई है. आज एक्सपो का दूसरा दिन है. वाहनों का यह सबसे बड़ा मेला आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा. इस एक्सपो में कई कंपनियां अपने वाहनों को प्रदर्शित कर रही हैं.
मुख्य बातें
Auto Expo 2023 Update: ऑटो एक्सपो 2023 की विधिवत शुरुआत हो गई है. एक्सपो के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया. मेले के दूसरे दिन मारुति सुजुकी और एमजी मोटर ने अपनी स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल्स का अनावरण किया. ऑटो एक्सपो में बड़ी कंपनियों के साथ कई स्टार्टअप्स ने भी शिरकत की है. इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, ह्युंडई, किआ, टोयोटा, एमजी, लेक्सस, अशोक लीलैंड, ग्रीव्स कॉटन, बीवाईडी, अतुल ऑटो, टॉर्क मोटर्स, सन मोबिलिटी, ओमेगा मोबिलिटी, वार्ड विजार्ड इनोवेशंस सहित कई नाम शामिल हैं. वाहनों का यह सबसे बड़ा मेला आम जनता के लिए 13 जनवरी से खुलेगा.
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.