देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एथर एनर्जी का एक बार फिर जादू चला है. पिछले महीने यानि जून, 2026 में इस कंपनी ने न्यू फैमिली स्कूटर Ather Rizta ने सेल्स के मामले में अलग छाप छोड़ी है. एथर रिज्टा की कुल 24,742 यूनिट्स बेचीं गई हैं, जो पिछले साल, 2025 की तुलना में काफी ज्यादा है. इस मामले में कुल 97 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते साल इसी महीने में 12,563 यूनिट्स स्कूटर्स बेचे गए थे. मई 2025, की तुलना में भी इस वर्ष 19 पर्सेंट की ज्यादा बिक्री दर्ज हुई थी. आइए बिक्री के बारे में जानते हैं.
दूसरे नंबर पर इस स्पोर्टी स्कूटर का नाम
एक तरफ जहां पहले नंबर पर एथर रिज्टा का नाम रहा, तो वहीं दूसरी ओर स्पोर्टी सीरीज Ather 450 ने दूसरा पोजिशन हासिल किया है. जून, 2026 में एथर सीरीज की कुल 6,321 यूनिट्स स्कूटर्स सेल हुए थे, जो मई 2026 की तुलना में ज्यादा है. उस महीने 6,057 यूनिट्स सेल हुआ था. इसका क्रेज उन युवाओं के बीच सबसे ज्यादा है, जो स्पोर्टी लुक, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स चाहते हैं. हालांकि, कंपनी की कई स्कूटर्स (450S, 450X और 450 Apex) का बिक्री जून में बिक्री के मामले में खाता भी नहीं खुला.
एथर रिज्टा क्यों बनी पहली पसंद?
एथर रिज्टा की खासियतें ग्राहकों को अपना दीवाना बना रही हैं. खासकर इसे कंपनी ने फैमिली की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया है. इसमें मिलने वाली सीट राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाती है. इसकी सीट की लंबाई अच्छी है, जिसपर दो लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसमें लैगेज रखने के लिए 56 लीटर का बड़ा बूटस्पेस दिया गया है. इसके अलावा फीचर्स के तौर पर डिजिटल डिस्प्ले (गूगल मैप के साथ), टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्किड कंट्रोल मिलते हैं.
एथर रिज्टा का बैटरी और रेंज
एथर रिज्टा के स्मॉलर पैक में 2.7kWh (LFP केमिस्ट्री) या 2.9 kWh (NMC कैमेस्ट्री) बैटरी मिलती है, जो 123 किलोमीटर तक का रेंज दे सकता है. वहीं, बड़े पैक में 3.5kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 161 KM रेंज मिलता है. 900W बैटरी के साथ इस बड़े बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट चार्ज होने में 3 घंटे 12 मिनट का समय लगता है. इसकी खासियत यह है कि सिर्फ 10 मिनट में 30 किलोमीटर चलने जितना चार्ज हो जाएगा. इसके अलावा बैटरी पर कंपनी 8 साल का वारंटी भी ऑफर करती है. एथर रिज्टा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: 163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम
ये भी पढ़ें: Honda QC3 भारत में हुआ पेश, 145km की रेंज, TFT डिस्प्ले और 32L स्टोरेज है इसकी खासियत
