Ather Rizta S vs TVS iQube: डेली अप-डाउन के लिए कौन बेहतर? जानें प्राइस, रेंज और फीचर्स

भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस आर्टिकल में हम एथर रिज्टा और टीवीएस आईक्यूब की तुलना कर रहे हैं. दोनों स्कूटरों की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें.

भारतीय बाजारों में टू-व्हीलर्स इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में कंपनियां लगातार एक से बढ़कर एक धांसू रेंज वाले स्कूटरों को लॉन्च कर रही हैं. इस आर्टिकल में हम दो दमदार ई-स्कूटर एथर रिज्टा और टीवीएस आईक्यूब के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो इस समय सड़कों पर धूम मचा रही हैं. इन दोनों स्कूटरों का क्रेज ग्राहकों के बीच है. यदि आपका भी कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने प्लान बन रहा है, इन दोनों में से कोई एक बेस्ट चॉइस हो सकता है. आइए हम आपको दोनों की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में जानकारी देते है, जिससे आपका काम आसान हो सकता है. 

Ather Rizta S vs TVS IQube: बैटरी और रेंज 

2026 एथर रिज्टा एस में 2.7 लिथियम आयन फास्फोट (LFP) बैटरी मिलेगी, जो पहले से छोटी हो गई है. नई अपडेट में कंपनी ने बैटरी में बदलाव किए हैं. पहले इस वेरिएंट में 2.9 kWH बैटरी आती थी. हालांकि, इसमें फासटेस्ट 900 वाट चार्जर मिलेगा, जिससे सिर्फ 3 घंटे 12 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट तक बैटरी चार्ज की जा सकती है. एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 123 किलोमीटर रेंज दे सकता है. 

टीवीएस आईक्यूब में 2.2 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है, जो 140 nm टॉर्क जेनरेट करता है. 2 घंटे 45 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है. सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है. इतना ही नहीं इस बैटरी पैक के साथ आईक्यूब 94 किलोमीटर तक रेंज देता है. 

Ather Rizta S vs TVS IQube: फीचर्स और कम्फर्ट 

2026 एथर रिज्टा एस में 34 लीटर अंडर सीट बूट स्पेस, फुल फेस हेलमेट, 22 लीटर फ्रंट फ्रंक, इमरजेंसी स्टॉप सिगनल (ESS), फॉलसेफ, 7 इंच डीपव्यू एलसीडी स्क्रीन, स्किड कंट्रोल, मैजिक ट्विस्ट, 900 mm परोवाइडिंग एंपल और फुटरेस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे.

TVS IQube में अलेक्सा स्किलसेट फॉर टीवीएस आईक्यूब, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस टू एम्पटी, रिमोट चार्ज स्टेटस, IP67 वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस, AIS 156, क्रैश, फॉल एंड एंटी थ्रेश अलर्ट, डिस्क ब्रेक, 1 हेलमेट, यूएसबी चार्जर पोर्ट और रिवर्स/फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

Ather Rizta S vs TVS IQube: प्राइस 

2026 एथर रिज्टा एस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपए है. 

टीवीएस आईक्यूब की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपए है.

Ather Rizta S vs TVS IQube: कौन है बेहतर?

यदि आपको तेज चार्जिंग के साथ ज्यादा नेटवर्क और फीचर्स देखना है, तो टीवीएस आईक्यूब आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. वहीं, डेली अप-डाउन के लिए ज्यादा स्पेस और अधिक रेंज देखते हैं, तो एथर रिज्टा एस बेस्ट साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 के सबसे सस्ते STD वेरिएंट में क्या है खास? जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >