200km की रेंज का दावा, 6 वेरिएंट और साल में एक बार सर्विस... लॉन्च से पहले सामने आईं Ather Konarc की खूबियां

Ather अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को बाजार में लाने वाली है. लॉन्च से पहले ही स्कूटर के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है. दावा किया जा रहा है कि ये स्कूटर 200km तक की रेंज और 6 वेरिएंट में आएगा.

Ather Energy अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc को 29 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. इसे कंपनी के सालाना Community Day इवेंट में पेश किया जाएगा. Konarc की कीमत 450 सीरीज से कम रखी जा सकती है, जबकि यह Rizta से अलग तरह के कस्टमर्स को ध्यान में रखकर आएगी. खास बात यह है कि Konarc कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बनने वाला पहला स्कूटर होगा. लॉन्च से पहले ही इसके वेरिएंट्स, बैटरी ऑप्शंस और फीचर्स को लेकर कई नई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ गई हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

6 वेरिएंट में आ सकता है Ather Konarc 

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Ather Konarc को कंपनी छह अलग-अलग वेरिएंट में पेश कर सकती है. इनमें चार S वेरिएंट- SR1, SR2, SR3 और SR4 शामिल होंगे, जबकि दो ज्यादा फीचर्स वाले Q वेरिएंट QR2 और QR3 हो सकते हैं. यानी कस्टमर्स को बजट और रेंज की जरूरत के हिसाब से कई ऑप्शन मिल सकते हैं.

छह वेरिएंट वाला यह स्ट्रक्चर फिलहाल लीक हुई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में इसे अभी पक्का नहीं माना जा सकता. Ather 29 अगस्त को जब अपनी नई लाइन-अप से पर्दा उठाएगी, तभी इन वेरिएंट्स और उनकी पोजिशनिंग की सही तस्वीर साफ होगी.

ये भी पढ़ें: 30 से ज्यादा नए फीचर्स के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ अपडेट, 142km की रेंज भी, कितनी है कीमत?

200 km तक की रेंज दे सकता है Konarc

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बातों में से एक Ather की नई ‘Bedrock’ बैटरी है. कंपनी Konarc को अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है. इनमें IDC सर्टिफाइड रेंज 100 km से शुरू होकर 125 km, 160 km और टॉप वेरिएंट में 200 km तक जा सकती है.

फिलहाल Ather की 450 सीरीज के कुछ मॉडल्स में 161 km तक की IDC रेंज मिलती है, जबकि परफॉर्मेंस फोकस्ड 450 Apex की रेंज 165 km IDC है. ऐसे में 200 km की रेंज वाला Konarc कंपनी के बाकी स्कूटर्स को अच्छी-खासी टक्कर दे सकता है. हालांकि, Konarc के अलग-अलग रेंज वाले वर्जन में कितनी कैपेसिटी की बैटरी मिलेगी, इसका खुलासा अभी Ather ने ऑफिशियली नहीं किया है.

2 घंटे में 80% बैटरी चार्ज होने का दावा

Konarc में चार्जिंग को लेकर भी एक दिलचस्प फीचर देखने को मिल सकता है. इसमें 450W का ऑनबोर्ड चार्जर मिलने की उम्मीद है. यानी अलग से पोर्टेबल चार्जर साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा 450W का एक एक्स्ट्रा चार्जर भी मिल सकता है. दोनों चार्जर को एक साथ यूज करने पर कुल चार्जिंग पावर 900W तक पहुंच सकती है. लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, इस सेटअप से स्कूटर की बैटरी करीब 2 घंटे में 0 से 80 पवेसेन्ट तक चार्ज हो सकती है.

Airwalk फीचर आएगा काम

Konarc में Airwalk फीचर मिलने की उम्मीद है. इसकी मदद से स्कूटर को पैदल धक्का देते समय इलेक्ट्रिक मोटर खुद भी थोड़ी मदद करेगी. यानी पार्किंग, रैंप या तंग जगहों पर भारी स्कूटर को आगे-पीछे करना काफी आसान हो सकता है. मेंटेनेंस के मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है. Konarc को हर 10,000 km या एक साल में, जो भी पहले हो, सर्विस कराने की जरूरत पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80km+ रेंज और 24 लीटर स्टोरेज भी है खासियत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >