आनंद महिंद्रा ने पेश की नई Jawa 42 Bobber All Stars, नए रंग और ग्राफिक्स ने बदला बाइक का लुक

Jawa ने 42 Bobber All Stars को नए रंग और चेकरड ग्राफिक्स के साथ पेश किया है. आनंद महिंद्रा ने इसे Global Chess League 2026 के दौरान लॉन्च किया. इसमें 334cc इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, डुअल-चैनल ABS और 740mm सीट हाइट मिलती है.

Jawa ने अपनी All Stars फैमिली में एक और बाइक जोड़ दी है. इस बार कंपनी ने 42 Bobber को नए अंदाज में पेश किया है. इस बाइक को आनंद महिंद्रा ने बेंगलुरु में हुए Global Chess League 2026 के दौरान लॉन्च किया. 42 Bobber, All Stars फैमिली में शामिल होने वाली दूसरी बाइक है. इससे पहले कंपनी ने 42 FJ को इस फैमिली में शामिल किया था.

अब सवाल आता है कि Jawa All Stars क्या है? आसान शब्दों में समझें तो यह उन लोगों के लिए बनाई गई बाइक की सीरीज है, जो दूसरों से थोड़ा अलग दिखना और अपनी पसंद के हिसाब से चलना पसंद करते हैं. कंपनी ने भी इसी सोच के साथ All Stars फैमिली शुरू की है.

Jawa 42 Bobber All Stars: डिजाइन और रंग

इस बाइक के लुक में सबसे बड़ा बदलाव चेकरड डिजाइन और All Stars का लोगो है. इस डिजाइन को Global Chess League से जोड़ने के लिए यूज किया गया है. इसके अलावा, इससे Bobber का लुक बाकी नॉर्मल मॉडल से थोड़ा अलग नजर आता है.

बाइक में कई रंगों का ऑप्शन मिलेगा. इनमें Silver Knight सबसे ज्यादा अलग दिखता है. इस रंग में चेकरड डिजाइन साफ नजर आता है. वहीं All Stars Shadow Black मॉडल को मैट ब्लैक रंग में तैयार किया गया है. इसके अलावा Black Mirror, Jasper Red और Mystic Copper रंग भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: UK के पूर्व PM बोरिस जॉनसन चलाते दिखे Made in India बाइक, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Jawa 42 Bobber All Stars: कीमत

कीमत की बात करें तो बाइक की शुरुआती कीमत 2.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. वहीं Black Mirror रंग वाले मॉडल की कीमत 2.19 लाख रुपये तक जाती है.

Jawa 42 Bobber All Stars: इंजन

बाइक में बड़े मैकेनिकल बदलाव देखने को नहीं मिलते. All Stars वर्जन में भी 42 Bobber वाला 334cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 29.9PS की पावर और 30.01Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जबकि बाइक डबल-क्रैडल फ्रेम पर तैयार की गई है.

Jawa 42 Bobber All Stars: सस्पेंशन, ब्रेकिंग और राइडिंग सेटअप

सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो आगे 35mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-फिल्ड मोनोशॉक दिया गया है. रियर मोनोशॉक में 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा भी मिलती है. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और सेफ्टी के लिहाज से डुअल-चैनल ABS भी मौजूद है.

व्हील सेटअप में आगे 18-इंच और पीछे 17-इंच के पहिए मिलते हैं. 740mm की सीट हाइट होने की वजह से कम हाइट वाले राइडर्स के लिए भी इसे संभालना ज्यादा मुश्किल नहीं होना चाहिए. हालांकि, 177kg वजन के साथ यह बाइक हल्की नहीं कही जाएगी, लेकिन इस सेगमेंट की बाइक्स में इतना वजन होना नॉर्मल है.

ये भी पढ़ें: ₹2.29 लाख में Royal Enfield की नई Himalayan 440 हुई लॉन्च, मिलेंगे 443cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >