Thar Roxx का मिलिट्री अवतार देखा आपने? Anand Mahindra ने शेयर किया खास डिजाइन

महिंद्रा ग्रुप ने Mahindra Thar Roxx को नये मिलिट्री अवतार में पेश किया है. कंपनी के नये चैयरमेन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर मॉडल की इमेज शेयर करते हुए इसे सुरक्षा बलों के लिए खास तौर पर तैयार की गई मशीन बताया है.

Mahindra Group ने अपनी आइकॉनिक ऑफ-रोड SUV Mahindra Thar Roxx को अब एक नये और बेहद दमदार मिलिट्री लुक में पेश किया है. कंपनी ने नया Raksha Triveni Sangam इवेंट में नया Mahindra ATV (All-Terrain Vehicle) पेश किया है, जो Thar Roxx पर बेस्ड अब तक का सबसे ज्यादा एडवांस्ड वर्जन माना जा रहा है. इसे खास भारतीय सुरक्षा बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो खराब रास्तों, पहाड़ी इलाकों और मुश्किल मिशन में आसानी से काम कर सकेगा. इस खास मॉडल को बेंगलुरु की ऑफ-रोड स्पेशलिस्ट कंपनी Prad 4×4 के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

आनंद महिंद्रा ने शेयर की तस्वीरें

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Mahindra ATV की तस्वीरें शेयर करते हुए, इसे सुरक्षा बलों के लिए खास तौर पर तैयार की गई मशीन बताया. उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की फालतू स्टाइलिंग नहीं है, बल्कि हर हिस्सा खास काम के लिए डिजाइन किया गया है.

आनंद महिंद्रा के मुताबिक इस ATV में एयरड्रॉप रेडी सिस्टम, मिशन-ग्रेड प्रोटेक्शन, गन माउंट, अंडरबॉडी सुरक्षा, टैंडम टायर कैरियर, जेरीकैन होल्डर, विंडशील्ड प्रोटेक्टर और फ्रंट विंच जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे हर तरह के मुश्किल इलाकों में इस्तेमाल के लिए तैयार बनाते हैं.

सेना की जरूरतों के हिसाब से तैयार हुई नई Thar

यह नया ATV सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि अपने फीचर्स और मजबूती के मामले में भी स्टैंडर्ड Thar Roxx से काफी अलग है. इसमें फ्रंट पर मजबूत मेटल बंपर और हैवी-ड्यूटी विंच दिया गया है, जो खराब रास्तों या दलदली इलाकों में फंसी गाड़ी को बाहर निकालने में मदद करेगा. विंडशील्ड के ऊपर मजबूत मेटल ट्यूब प्रोटेक्शन लगाया गया है, जिससे इसकी मजबूती और बढ़ जाती है.

हटाई गई रूफ, लगाया गया रोल केज

महिंद्रा ने इस ATV को ज्यादा हल्का और खराब रास्तों में काम आने लायक बनाने के लिए इसके स्टैंडर्ड रूफ और दरवाजों को हटा दिया है. उनकी जगह मजबूत मेटल पाइप स्ट्रक्चर और मॉड्यूलर रोल केज दिया गया है. खास बात यह है कि इस रोल केज पर 360-डिग्री गन टर्रेट भी लगाया जा सकता है, जो 7.62mm मीडियम मशीन गन के साथ कम्पैटिबल है.

इसके अलावा बोनट पर फार्म जैक, पीछे जेरीकैन होल्डर और डबल स्पेयर व्हील कैरियर भी दिया गया है, ताकि लंबी दूरी और मुश्किल मिशन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

हर तरह के रास्तों पर दौड़ने को तैयार

नई Mahindra ATV में 18-इंच ऑल-टेरेन टायर्स, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और अंडरबॉडी प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे यह पथरीले, रेतीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चल सके. साइड में दिए गए मेटल रॉक स्लाइडर्स वाहन को बड़े पत्थरों और खराब रास्तों से सुरक्षा देते हैं.

पीछे MOLLE स्टोरेज सिस्टम दिया गया है, जहां सैनिक अपने जरूरी डिवाइस सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं. वहीं मजबूत होइस्ट ब्रैकेट्स इसे एयरड्रॉप मिशन के लिए भी तैयार बनाते हैं.

दमदार इंजन और 4×4 पावर

इस सैन्य ATV में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 172hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4×4 ड्राइवट्रेन मिलता है, जो कठिन इलाकों में भी शानदार पकड़ और ताकत देता है.

यह भी पढ़ें: Tata Harrier-Safari के डीजल वेरिएंट में आया नया Red Dark Edition, जानें खासियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >