142km की रेंज, 65kmph की स्पीड और 34L स्टोरेज...₹1.03 लाख के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में और क्या है खास?

Ampere Magnus G Max एक फैमिली-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें 3 kWh LFP बैटरी के साथ 142 km की IDC रेंज मिलती है. इसकी टॉप स्पीड 65 kmph और स्टोरेज कैपेसिटी 34 लीटर है. 2.4 kW पावर वाले इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.03 लाख है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ कीमत या लुक देखकर फैसला करना सही नहीं होगा. सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी जरूरत क्या है. पहली बार EV खरीदने वाले ज्यादातर लोग स्टोरेज, परफॉर्मेंस और रेंज को प्रायोरिटी देते हैं, वहीं डेली स्कूटर चलाने वालों के लिए कम्फर्टेबल राइडिंग भी उतनी ही मायने रखती है. 

ऐसे में अगर आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की तलाश में हैं, जो इन जरूरतों को पूरा कर सके, तो Ampere Magnus G Max पर नजर डाल सकते हैं. आइए, जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या खास है, कितनी रेंज मिलती है, कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है.

Ampere Magnus G Max: बैटरी, रेंज और चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक 142 km की IDC रेंज देती है. खास बात यह है कि Eco मोड में यह टू-व्हीलर रियल वर्ल्ड कंडीशन में 100 km से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है. वहीं, 65 kmph की टॉप स्पीड इसे रोजाना शहर में चलाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बना सकती है.

इस स्कूटर को फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटे 15 मिनट का समय लगता है. वहीं, अगर आपको सिर्फ 80% तक चार्ज करना है, तो इसमें लगभग 5 घंटे 27 मिनट लगते हैं.

Ampere Magnus G Max: डिजाइन

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने मॉडर्न और फैमिली-फ्रेंडली लुक के साथ आता है. इसका डिजाइन न तो जरूरत से ज्यादा स्पोर्टी है और न ही बहुत सिंपल. यही वजह है कि जो लोग परिवार के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, उनके लिए Ampere का यह मॉडल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Ampere Magnus G Max: डिजाइन

  • डुअल-टोन फिनिश: बॉडी पर दिया गया डुअल-टोन फिनिश स्कूटर के डिजाइन में अच्छा कंट्रास्ट जोड़ता है.
  • LED लाइटिंग: LED हेडलैंप और इंडिकेटर्स इसके फ्रंट लुक को मॉडर्न टच देते हैं.
  • 12-इंच व्हील्स: बड़े 12-इंच के पहिए इसके सीधे और बैलेंस स्कूटर डिजाइन के साथ अच्छी तरह मेल खाते हैं.
  • 165mm ग्राउंड क्लीयरेंस: 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर की सड़कों पर मिलने वाले नॉर्मल गड्ढों और स्पीड ब्रेकर जैसे रास्तों से निपटने में मदद करता है.
  • डुअल-फ्रेम चेसिस: स्टील से बना डुअल-फ्रेम चेसिस स्कूटर के फैमिली-ओरिएंटेड डिजाइन को सपोर्ट करता है.

Ampere Magnus G Max: कीमत

अगर आप 1.5 लाख रुपये के बजट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो Ampere Magnus G Max आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है.

Ampere Magnus G Max: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
पावर2.4 kW
टॉर्क130 Nm (व्हील पर)
सीट हाइट799 mm
कर्ब वेट116 kg
फ्रंट सस्पेंशनटेलिस्कोपिक फोर्क
रियर सस्पेंशनडुअल शॉक
व्हीलबेस1390 mm

Ampere Magnus G Max: फीचर्स

फीचर्सडिटेल्स
इंस्ट्रूमेंट कंसोल5 इंच PMVA डिस्प्ले
टायर्सट्यूबलेस
ग्रेडेबिलिटी12%
USB चार्जिंग पोर्टहां
लो बैटरी इंडिकेटरहां
स्टोरेज स्पेस34 लीटर

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >