WATCH: बिग बी ने कार में लबूबू डॉल लगाकर चला डाली हनुमान चालीसा, यूजर्स बोले- क्या कॉम्बिनेशन है!

बॉलीवुड के मेगास्टार Amitabh Bachchan भी अब लबूबू ट्रेंड में शामिल हो गए हैं. बिग बी ने अपनी कार में लटकती लबूबू डॉल का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. लेकिन इस वीडियो में फैंस का ध्यान लबूबू से ज्यादा कार के डैशबोर्ड में चल रही हनुमान चालीसा ने खींच लिया है. जिसके बाद से फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखिए.

Labubu Doll in Amitabh Bachchan’s Car: इस साल लाबुबू डॉल्स ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. एक समय था जब पूरी सोशल मीडिया सिर्फ लबूबू डॉल्स से भरी रहती थी. यहां तक कि अनन्या पांडे, मौनी रॉय, शिल्पा शेट्टी और उर्वशी रौतेला जैसे सेलेब्रिटीज भी इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आए. अब वहीं, बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन यानी मेगास्टार Amitabh Bachchan भी इस लाबुबू ट्रेंड में शामिल हो गए हैं. कुछ देर पहले ही बिग बी ने अपनी कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लबूबू डॉल लटकती हुई नजर आ रही है.

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया वीडियो

अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कार का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो कार के अंदर लटकती लबूबू डॉल को दिखा रहे हैं. साथ ही वीडियो में वे कह रहे हैं कि, “देवियों और सज्जनों, पेश है लबूबू, अब मेरी कार में.” वहीं, इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए बिग बी ने “#Labubu..” का कैप्शन दिया है.

देखिए वीडियो

बिग बी ने लबूबू का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें एक व्हाइट कलर की क्यूट लबूबू डॉल नजर आ रही है. इस वीडियो में सबसे खास बात तो यह है कि, जब बिग बी ये वीडियो बना रहे थे, तब उनकी गाड़ी के डैशबोर्ड में हनुमान चालीसा चल रहा था. ऐसे में वीडियो पोस्ट होने के बाद से फैंस हनुमान चालीसा और लबूबू डॉल को लेकर कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखिए.

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

अमिताभ बच्चन के इस लबूबू वीडियो को पोस्ट करते ही इसे वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज और 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस बिग बी के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया कि, “सर आपको भी लबूबू पसंद है?”. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि, “सर आप इन चीजों पर विश्वास करते हैं?” तो वहीं, तीसरे ने कमेंट किया कि, “GTA 6 से पहले अमिताभ सर ने लबुबू के बारे में ट्वीट कर दिया.” वहीं, हनुमान चालीसा और लबूबू को कनेक्ट करते हुए भी कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक ने लिखा है, ‘वाह सर क्या बात है, लबूबू के साथ हनुमान चालीसा.’

Viral Video: सड़क पर कीलें बिछाकर ड्राइवरों को फंसाने की साजिश! क्या आपने भी महसूस किया है ऐसा?

Viral Safety Tip: सिर्फ 60 सेकंड में जानिए टायर चेक करने का सही तरीका और फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >