शाओमी रेडमी 4ए अमेजन इंडिया पर

नयी दिल्ली : अगर आप कम कीमत में शानदार हैंडसेट लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. खबर यह है कि पिछले महीने लांच हुआ शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी 4ए अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है. 5,999 रुपये में आनेवाला यह स्मार्टफोन इसकीमत में स्पेसिफिकेशन के लिहाज एक शानदार डिवाइस है. पहली सेल […]

नयी दिल्ली : अगर आप कम कीमत में शानदार हैंडसेट लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. खबर यह है कि पिछले महीने लांच हुआ शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी 4ए अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है. 5,999 रुपये में आनेवाला यह स्मार्टफोन इसकीमत में स्पेसिफिकेशन के लिहाज एक शानदार डिवाइस है. पहली सेल में ही फोन को जबरदस्त कामयाबी मिली थी. कंपनी के दावे के अनुसार, पहली सेल में रेडमी 4ए के 2,50,000 से ज्यादा यूनिट बिके थे.
शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन गुरुवार को अमेजन इंडिया पर दोपहर 12 बजे से सेल में उपलब्ध है. भारत में यह ग्रे, गोल्ड व रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध है. कीमत को देखते हुए हमारी सलाह है कियहमौका हाथ से निकलने न दें, वरना फोन का स्टॉक खत्म होने में वक्त नहीं लगेगा. अमेजन इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है.
बात करें इस फोन के फीचर्स की तो शाओमी रेडमी 4ए 720×1280 पिक्सल का 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोससर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3120 एमएएच की बैटरी के साथ आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >