इंटेक्स ने लॉन्च किया एक्वा सेंस 5.1, कीमत 3,999 रुपये

गैजेट डेस्क इंटेक्स कंपनी ने बेहद सस्ते दर में स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ऐक्वा सेंस 5.1 की नाम से लॉन्च हुए इस फोन की कीमत मात्र 3,999 रुपये है. इंटेक्स बजट फोन के लिए पहले से भी जाना जाता रहा है.कंपनी ने इसे अपनी वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया है. फीचर्स इंटेक्स एक्वा […]

गैजेट डेस्क

इंटेक्स कंपनी ने बेहद सस्ते दर में स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ऐक्वा सेंस 5.1 की नाम से लॉन्च हुए इस फोन की कीमत मात्र 3,999 रुपये है. इंटेक्स बजट फोन के लिए पहले से भी जाना जाता रहा है.कंपनी ने इसे अपनी वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया है.
फीचर्स
इंटेक्स एक्वा सेंस एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर रन करता है.5 इंच के स्क्रीन के साथ इस स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है. हालांकि सेल्फी पसंद लोगों को यह फोन थोड़ा निराश करेगी, क्योंकि इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल है.
इंटेक्स के इस फोन में 512 MB रैम के साथ 8 जीबी का इंटरनल मैमोरी दी गयी है. माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. ऐक्वा सेंस 5.1 की बैटरी 2500 mAh की है. वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ व एफएम की कनेक्टिविटी की सुविधा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >