Panasonic ने लॉन्च किया 5,000 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, कीमत 5,990 रुपये

गैजेट डेस्क स्मार्टफोन के बाजार में बजट फोन पेश करने की होड़ है. इस बार पेनासोनिक कंपनी ने P 75 नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 5,990 रुपये है. स्मार्टफोन में 5,000 mAh बैटरी की सुविधा है. भारत में तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में पेनासोनिक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है. P 75 […]

गैजेट डेस्क

स्मार्टफोन के बाजार में बजट फोन पेश करने की होड़ है. इस बार पेनासोनिक कंपनी ने P 75 नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 5,990 रुपये है. स्मार्टफोन में 5,000 mAh बैटरी की सुविधा है. भारत में तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में पेनासोनिक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है.
P 75 फोन में 8 MP रियर कैमरा व 5 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी मैमोरी 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. पी 75 स्मार्टफोन का डिस्पले 5 इंच का है. फोन में एलईडी फ्लैश की सुविधा है. पेनासोनिक के इस फोन में 399 रुपये के स्क्रीन गार्ड फ्री दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >