सैमसंग ने लाॅन्च किया Galaxy J-1 स्मार्टफोन ,कीमत 6300 रुपये

नयी दिल्ली :सैमसंग कंपनी ने गैलेक्सी J-1 स्मार्टफोन फोन बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया है. इसकी कीमत 63,00 रुपये है. यह स्मार्टफोन सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है. गैलेक्सी J-1स्मार्टफोन तीन रंगो में उपलब्ध है-ब्लैक, व्हाइट और ब्लू. Galaxy J-1 की विशेषता 4.3 इंच के डिस्पले के साथ dual-core प्रोसेसर है. इंटरनल […]

नयी दिल्ली :सैमसंग कंपनी ने गैलेक्सी J-1 स्मार्टफोन फोन बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया है. इसकी कीमत 63,00 रुपये है. यह स्मार्टफोन सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है. गैलेक्सी J-1स्मार्टफोन तीन रंगो में उपलब्ध है-ब्लैक, व्हाइट और ब्लू.

Galaxy J-1 की विशेषता 4.3 इंच के डिस्पले के साथ dual-core प्रोसेसर है. इंटरनल मैमोरी 4GB है. जबकि Expandable memory 128 GB तक है.यह 5 मेगापिक्सल के रियर और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा. रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस में 1800एमएएच की बैटरी है. डिवाइस का डाइमेंशन 130.1×67.6×9.5 मिलीमीटर है.
कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, ए-जीपीएस, ग्लोनास, जीपीआरएस/ एज, 3जी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं. गैलेक्सी जे1 ऐस में ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >