शुक्रवार को लांच होगा एप्पल का i Phone 6s, जानिए क्या है खास

आज शुक्रवार को एप्पल कंपनी का नया i Phone 6s बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. टेक एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार में एपप्ल के i Phone 6s की भारी मांग है. विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर i Phone 6s 12 लाख से 13 लाख सेट बिकने की संभावना है. एप्पल के अनुसार […]

आज शुक्रवार को एप्पल कंपनी का नया i Phone 6s बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. टेक एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार में एपप्ल के i Phone 6s की भारी मांग है. विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर i Phone 6s 12 लाख से 13 लाख सेट बिकने की संभावना है.

एप्पल के अनुसार यह i phone S 2014 को लांच होने वाला था ,लेकिन कुछ नियामक मुद्दों की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है. एप्पल के अधिकारी और मार्केट विश्लेषक के अनुसार i phone के लांचिंग के साथ हर साल इसकी बिक्री बढ़ी है. कंपनी अपने i phone के बिक्री को लेकर काफी आश्वस्त है. ऐप्पल पहली बार 2007 को i phone लेकर बाजार में उतरी थी. यह i phone एप्पल कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा बिक्री वाला उपकरण साबित हुई थी.
एप्पल i phone 6s पिछले i phone के मुकाबले काफी बेहतर फीचर्स के साथ बाजार में उपस्थित होगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत बेहतर कैमरा क्वालिटी, 3D टच है. i phone 6s बाजार में सैमसंग के iphone का मुकाबला करेगी. इसकी कीमत 199 डॉलर और 299 डॉलर होगी . जर्मनी ,फ्रांस, चीन और आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में यह लांच होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >