₹1 लाख के बजट में 125cc की 5 सबसे पावरफुल बाइक्स, Pulsar 125 से Raider तक... देखें पूरी लिस्ट

क्या आप 1 लाख रुपये से कम में एक दमदार 125cc बाइक की तलाश में हैं? हमने भारत की 5 सबसे पावरफुल 125cc बाइक्स की लिस्ट तैयार की है, जिनमें शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस मिलती है. देखें कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट है.

कुछ समय पहले तक भारत में 125cc सेगमेंट में सिर्फ सिंपल और बिना किसी तामझाम वाली बाइक्स का जलवा था. हालांकि, अब यह बदलने लगा है. कंपनियां कम कीमत में ज्यादा स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस वाली बाइक्स पेश कर रही हैं. इसे ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हमने 1 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली भारत की सबसे पावरफुल 125cc बाइक्स की लिस्ट तैयार की है. यदि आपने हाल ही में इस सेगमेंट में एक नई बाइक लेने का प्लान बनाया है, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है. 

होंडा SP 125 (Honda SP 125)

  • होंडा SP 125 में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.9hp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क देता है. 
  • OBD2B नियमों के तहत मिले 2025 अपडेट के हिस्से के रूप में इसमें एक्टिवा 125 वाला ब्लूटूथ 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और USB चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ दिया गया है.

TVS रेडर 125 (TVS Raider 125)

  • 2021 में लॉन्च हुई TVS रेडर 125 ने 125cc बाइक के लुक और राइड फील का एक्सपीरियंस बदलने में बड़ी भूमिका निभाई. स्पोर्टी डिजाइन और बडी प्रेजेंस के साथ यह युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई बाइक है.
  • इसमें 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.4hp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क देता है. डेली इस्तेमाल के साथ-साथ यह इंजन चलाने में काफी मजेदार अनुभव देता है. 
  • इसमें LCD डिस्प्ले, दो राइडिंग मोड (इको और पावर) और TVS की ग्लाइड-थ्रू टेक्नोलॉजी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं.
  • इसके कुल 6 वेरिएंट्स हैं और सिर्फ टॉप SX वेरिएंट ही 1.01 लाख रुपये की कीमत के साथ 1 लाख रुपये के ऊपर जाता है. 

हीरो ग्लैमर X (Hero Glamour X)

  • हीरो ग्लैमर X को पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था और इस 125cc बाइक का सबसे बड़ा फीचर क्रूज-कंट्रोल था. ऊपर के दो-तीन सेगमेंट में भी न दिखने वाला यह फीचर हीरो ने इस 125cc बाइक में राइडिंग मोड्स और कलर-LCD डैशबोर्ड के साथ दिया है. 
  • 88,517 रुपये की शुरुआती कीमत वाले बेस वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक और ये खास फीचर्स नहीं मिलते हैं. 
  • वहीं, सभी फीचर्स वाला टॉप-वेरिएंट 96,876 रुपये की कीमत पर आता है. इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.5hp पावर और 10.5Nm टॉर्क जनरेट करता है.

ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom 125 CNG+Petrol की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाते हैं डेली यूज के लिए बेहतर बाइक

हीरो एक्सट्रीम 125R (Hero Xtreme 125R)

  • हीरो एक्सट्रीम 125R में 124.7cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 11.5hp पावर और 10.5Nm टॉर्क देता है. 
  • इसका लुक काफी हद तक बड़ी एक्सट्रीम 160 से लिया गया है, जिसमें इसका चेसिस और 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क शामिल है. 
  • यह 3 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें से केवल IBS (इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम) वेरिएंट की कीमत ही 1 लाख रुपये से कम है.

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar, Honda Shine या TVS Raider: 125cc में कौन-सी बाइक है नंबर-1? डेली यूज के लिए किसे चुनें

बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125)

  • बजाज ने क्लासिक पल्सर रेंज को अपडेट कर दिया है और 25 साल बाद यह दूसरी पीढ़ी यानि सेकंड जनरेशन में आ गई है.
  • 2026 में बजाज ने पल्सर 125 की नई पीढ़ी लॉन्च की है, जो अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है. 
  • इसमें नया 124.58cc का सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8,500rpm पर 12.1hp की पावर और 6,500rpm पर 11.4Nm का टॉर्क देता है. यह इसे सबसे पावरफुल 125cc बाइक बनाता है. 
  • इसके टॉप-वेरिएंट्स में LED हेडलाइट और TFT डैशबोर्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >