TVS Jupiter 125 की वो 5 खासियतें, जो इसे फैमिली वालों के लिए बनाते हैं परफेक्ट स्कूटर

TVS Jupiter 125 को फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह स्कूटर माइलेज, स्पेस और कम्फर्ट के मामले में बाकियों से आगे है. इसकी 5 प्रमुख खूबियां आपको जरूर जाननी चाहिए.

देश में 125cc स्कूटर सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है. लोग अब एक ऐसा फैमिली स्कूटर चाहते हैं जो सिर्फ देखने में अच्छा न हो, बल्कि माइलेज, स्पेस और कम्फर्ट के मामले में भी पूरा खरा उतरे. TVS जुपिटर 125 इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी ने इस स्कूटर में कई ऐसे प्रैक्टिकल फीचर्स दिए हैं, जो इसे रोजमर्रा के कामों, ऑफिस आने-जाने और फैमिली राइड्स के लिए बेहद खास बनाते हैं. अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक नया 125cc स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो TVS जुपिटर 125 की यह 5 खासियतें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

TVS Jupiter 125: सेगमेंट में सबसे बड़ा 33 लीटर का बूट स्पेस

TVS जुपिटर 125 की सबसे पहली खासियत इसका बड़ा बूट स्पेस है. कंपनी ने इसमें 33 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज क्षमता दी है, जो इस सेगमेंट के किसी भी अन्य स्कूटर में देखने को नहीं मिलती है. इस बूट स्पेस की खास बात यह है कि इसमें आप आसानी से दो फुल-फेस हेलमेट एक साथ रख सकते हैं. अक्सर दूसरे स्कूटर्स में सिर्फ एक ही हेलमेट आ पाता है, लेकिन जुपिटर 125 में दो हेलमेट के अलावा आप अपना ऑफिस बैग, ग्रोसरी का सामान, रेनकोट या लैपटॉप बैग भी बेहद आसानी से रख सकते हैं. यह स्टोरेज स्पेस इसे डेली इस्तेमाल और शॉपिंग के लिए बेहद सुविधाजनक बनाता है.

TVS Jupiter 125: फ्रंट फ्यूल फिलर कैप और 5.1 लीटर फ्यूल टैंक 

जुपिटर 125 की दूसरी खासियत इसकी फ्यूल टैंक की पोजीशन है. TVS ने इसमें फ्यूल टैंक को फ्लोरबोर्ड के नीचे दिया है, जिसकी वजह से इसका फ्यूल फिलर कैप आगे की तरफ डैशबोर्ड पर आ गया है. अब आपको पेट्रोल भरवाते समय सीट से उठने या सीट उठाने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा फ्लोरबोर्ड के नीचे टैंक होने से स्कूटर का सेंटर ऑफ ग्रेविटी नीचे आ जाता है, जिससे सडक पर स्कूटर का बैलेंस और हैंडलिंग काफी बेहतर हो जाती है. इसमें 5.1 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता मिलती है.

ये भी पढ़ें: Activa की बढ़ी टेंशन! TVS ने लॉन्च किया Jupiter का नया ड्यूल-टोन वेरिएंट, जानिए क्या है खास

TVS Jupiter 125: दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

TVS जुपिटर 125 में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व इंजन दिया गया है. यह इंजन 6,000 rpm पर 8.15 PS की मैक्सिमम पावर और 4,500 rpm पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. शहर के ट्रैफिक में यह इंजन बेहद स्मूथ और रिफाइंड परफॉर्मेंस देता है. इसका लो-एंड और मिड-रेंज टॉर्क इतना अच्छा है कि ट्रैफिक में बार-बार थ्रॉटल देने पर भी स्कूटर आसानी से आगे बढता है. इसमें कंपनी की ET-Fi (EcoThrust Fuel Injection) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो 50 से 55 किमी प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देने में मदद करती है.

TVS Jupiter 125: सेगमेंट की सबसे लंबी सीट और बेहतरीन कम्फर्ट

डेली राइड के लिए स्कूटर का आरामदायक होना बहुत जरूरी है और जुपिटर 125 इस मामले में पूरी तरह खरा उतरता है. इसमें सेगमेंट की सबसे लंबी और चौड़ी सीट दी गई है, जिससे लंबे सफर में भी थकावट नहीं होती. सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोट्यूब कैनिस्टर गैस-चार्ज्ड 3-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है. यह सस्पेंशन सडक के गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के झटकों को आसानी से सोख लेता है. आगे का पैर रखने वाला फ्लोरबोर्ड काफी बड़ा है, जहां आप आसानी से अपना पैर जमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Ola को पछाड़कर TVS बनी नंबर-1, 212km रेंज वाले iQube का जलवा, बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

TVS Jupiter 125: आधुनिक फीचर्स और कनेक्टिविटी तकनीक

TVS जुपिटर 125 में सेफ्टी और सहूलियत के लिए कई एडवांस्ड और मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसके टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह डिजिटल TFT क्लस्टर मिलता है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन और वॉइस असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं. सफर के दौरान फोन चार्ज करने के लिए आगे डैशबोर्ड के पास ही USB-पोर्ट दिया गया है. सेफ्टी के लिए इसमें साइड-स्टैंड-इंजन कट-ऑफ, ऑल-LED हेडलाइट, गाइड-मी लैंप और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBT) जैसे फीचर्स मिलते हैं.

TVS Jupiter 125: कीमत

TVS जुपिटर 125 भारतीय बाजार में अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 81,700 रुपये है. वहीं, टॉप वेरिएंट का प्राइस 89,935 रुपये है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >