मॉनसून आते ही कई शहरों में सड़कों पर पानी भर जाता है. ऐसे में छोटी कारें कई बार बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं या आगे बढ़ने में परेशानी होती है. अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं, जो बारिश के मौसम में भी बिना ज्यादा दिक्कत के पानी भरी सड़कों से निकल सके, तो कुछ मॉडल इस काम में काफी आगे हैं. इन SUVs की वाटर वेडिंग कैपेसिटी ज्यादा होती है, यानी कि ये एक तय सीमा तक पानी में भी सुरक्षित तरीके से चल सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 दमदार SUVs के बारे में.
Mahindra Thar Roxx
Mahindra Thar Roxx उन लोगों के लिए अच्छी SUV है, जिन्हें ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर पसंद है. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसकी 650mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी इसे बारिश के मौसम में पानी भरे रास्तों पर चलने लायक बनाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹12.39 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Force Gurkha
अगर आप असली ऑफ-रोड SUV खरीदना चाहते हैं, तो Force Gurkha पर नजर डाल सकते हैं. इस SUV में कंपनी फैक्ट्री से ही स्नॉर्कल देती है, जिससे पानी वाले रास्तों पर चलने में मदद मिलती है. इसकी 700mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी है. Gurkha की शुरुआती कीमत ₹16.30 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Toyota Fortuner
Toyota Fortuner भारत की सबसे भरोसेमंद SUVs में से एक मानी जाती है. इसकी मजबूत बॉडी और दमदार इंजन इसे खराब रास्तों पर भी बेहतरीन बनाते हैं. Fortuner में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसकी 700mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी इसे बारिश में पानी भरी सड़कों के लिए एक मजबूत ऑप्शन बनाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹34.76 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Jeep Wrangler
अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो Jeep Wrangler आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. यह दुनिया की सबसे पॉपुलर ऑफ-रोड SUVs में गिनी जाती है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी 760mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे बारिश के मौसम में पानी भरी सड़कों पर भी आसानी से चलने में मदद करते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹64.58 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Land Rover Defender
अगर सबसे दमदार SUV की बात करें, तो Land Rover Defender सबसे टॉप पर है. यह सिर्फ शहर की सड़कों पर ही नहीं, बल्कि पहाड़, कीचड़ और पानी से भरे रास्तों पर भी दमदार परफॉर्मेंस देती है. इस SUV की 900mm तक की वॉटर वेडिंग कैपेसिटी है. यानी यह इस लिस्ट में सबसे ज्यादा गहरे पानी में चलने वाली SUV है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल से लेकर 5.0-लीटर V8 इंजन तक के ऑप्शन मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹1.07 करोड़ (एक्स-शोरूम) है.
कौन-सी SUV सबसे बेहतर?
अगर सिर्फ पानी में चलने की कैपेसिटी की बात करें, तो Land Rover Defender सबसे आगे है. वहीं, कम बजट में Mahindra Thar Roxx और Force Gurkha अच्छे ऑप्शन हैं. अगर आपको फैमिली के साथ इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद SUV चाहिए, तो Toyota Fortuner भी बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ₹20 लाख का बजट और परफेक्ट फैमिली कार की तलाश : Tata Curvv EV लें या नई Tata Sierra EV?
