360-Degree Camera Cars: सनरूफ की तरह 360-डिग्री कैमरा भी अब धीरे-धीरे किफायती कारों में देखने को मिल रहा है. भारत में तंग गलियों और भीड़भाड़ वाली पार्किंग में गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. उसी समय यह फीचर काफी काम आता है. यह ड्राइवर को कार के चारों तरफ का नजारा दिखाता है, जिससे पार्किंग और संकरी जगहों से निकलना कहीं ज्यादा आसान हो जाता है. अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, तो आइए जानते हैं उन कारों के बारे में जो इस काम के फीचर के साथ आती हैं.
2026 Tata Tiago
टाटा ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Tiago को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. अब इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन, दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, AMT वेरिएंट्स में रोटरी गियर सिलेक्टर, पैडल शिफ्टर्स और नए फैब्रिक सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है, जिससे पार्किंग और ड्राइविंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाती है. कीमत की बात करें तो नई Tata Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट के लिए आपको 7.99 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे.
Maruti Baleno
इस प्रीमियम हैचबैक में भी कुछ साल पहले अपडेट के दौरान 360-डिग्री कैमरा फीचर जोड़ा गया था. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए आपको 9.10 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें आपको मैनुअल और AMT, दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: एक बार फिर लौट रही है Mitsubishi Pajero, 2026 मॉडल का टीजर हुआ रिलीज
Renault Kiger
इस SUV में भी आपको 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसकी टॉप वेरिएंट की कीमत भले ही 10 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन कंपनी इसके कुछ ऐसे वेरिएंट भी बेचती है जिनमें 360-डिग्री कैमरा की सुविधा मिल जाती है. Renault Kiger में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. वहीं, ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से इसमें मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है.
Nissan Magnite
इसका फेसलिफ्ट मॉडल ग्राहकों के लिए कई शानदार फीचर्स लेकर आया है. खास बात यह है कि 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले कुछ वेरिएंट्स में भी 360-डिग्री कैमरा मिलता है. इससे पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाना काफी आसान हो जाता है. वहीं, Renault Kiger की तरह Magnite भी मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है.
Tata Punch
Tata Punch कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUVs में से एक है. खास बात यह है कि 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले कुछ वेरिएंट्स में भी 360-डिग्री कैमरा जैसा प्रीमियम फीचर मिलता है. हाल ही में अपडेट हुई Punch अब पहले से ज्यादा दमदार हो गई है. इसमें नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा खरीदारों के लिए 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और iCNG का ऑप्शन भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: पहले पोल से टकराई, फिर दूसरी कार ने मारी टक्कर! देखिए नई 2026 Tata Tiago CNG का डबल क्रैश टेस्ट
