Tata Punch की वो 3 खासियतें, जो उसे छोटी फैमिली के लिए बनाती हैं बेस्ट मिनी-SUV

टाटा पंच भारतीय बाजार में अपनी खास पहचान बना चुकी है. इस मिनी-SUV की 3 ऐसी खासियतें हैं जो इसे फैमिली के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं. इंजन, इंटीरियर और सुरक्षा के बारे में जानें.

टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर कारों की लिस्ट में पंच का नाम अगर ऊपर रखा जाए, तो इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं होगी. इस मिनी-एसयूवी ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है. 5.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत वाली यह कार बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स वाले पैकेज के साथ आती है. देश की सड़कों पर इसका जबरदस्त क्रेज है. यदि आपने भी टाटा पंच को घर लाने की प्लानिंग की है, तो उससे पहले इसकी 3 खासियतों के बारे में जान लें. इस आर्टिकल में हम आपको उसी के बारे में बताएंगे, जिसके बाद आपका फाइनल डीसीजन और आसान हो सकता है.

Tata Punch: इंजन और परफॉर्मेंस  

टाटा पंच 3 इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में उपलब्ध है, जिसमें 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल विद CNG शामिल हैं. सभी इंजन का परफॉर्मेंस अलग-अलग है.  

  • 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल- टाटा पंच में मिलने वाला यह इंजन 3-सिलेंडर के साथ आता है, जो 6000 rpm पर 88 hp की ताकत और 3250 rpm पर 115 nm टॉर्क जेनरेट करने की पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.
  • 1.2 लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल- यह इंजन भी वही 3-सिलेंडर के साथ आता है, जो 5500 rpm पर 120 bhp की ताकत और 4000 rpm पर 170 nm टॉर्क उत्पन्न करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 
  • 1.2 लीटर पेट्रोल-CNG- सीएनजी मोड में यह कार अपनी परफॉर्मेंस थोड़ा कम करता है. इसका इंजन 6000 rpm पर 73.4 bhp की ताकत और 3500 rpm पर 103 nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Tata Punch: बड़ा इंटीरियर और प्रैक्टिकल डिजाइन 

टाटा पंच बाहर से कॉम्पैक्ट होने के बावजूद इसका केबिन काफी खुला हुआ है, जिसमें पीछे की ओर फ्लैट फ्लोर मिलता है. इसके अलावा 366 लीटर का बूटस्पेस भी मिलेगा, जो फैमिली के साथ लॉंग ट्रिप के लिए काफी है. इसका एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट और आरामदायक सीट्स लंबी यात्रा के समय थकान नहीं होने देता है. 

इसके दरवाजे 90 डिग्री तक खुल जाते हैं, जिससे सीनियर सिटीजन और बच्चों को केबिन में आने में दिक्कत नहीं होती है. इसमें लगभग 187 mm का बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो खराब रास्तों पर भी बेहतर बैलेंस बनाए रखता है. छोटी या तंग गलियों के साथ-साथ इसे शहर के जाम में भी ड्राइव करना आसान है.

Tata Punch: 5-स्टार सेफ्टी 

टाटा पंच छोटी फैमिली के लिए जबरदस्त मिनी एसयूवी है, जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. इस कार को चाइल्ड और एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए क्रैश टेस्ट में बढ़िया रेटिंग भी मिली है. इसमें आपको स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं. इसमें आप अपनी फैमिली के साथ सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Tata Nexon की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कॉम्पैक्ट-SUV फैमिली कार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >