इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV कारों का क्रेज ग्राहकों के बीच काफी जबरदस्त है. टाटा और मारुति जैसी कंपनियां एक से बढ़कर एक गाड़ियां मार्केट में उतार रखी हैं, तो वहीं कुछ नई लॉन्च हुई हैं. यदि आपको एक बढ़िया और चमचमाती एसयूवी घर लाना है और बजट 10 लाख रुपये के भीतर है, तो यह खबर आपके काम की है. इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे, कि वो कौन-सी 3 एसयूवी कारें हैं, जो आपकी बजट में फिट बैठ सकती हैं. इन गाड़ियों में 5-स्टार सेफ्टी और टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो आपके ड्राइविंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाता है. खासकर, छोटी-फैमिली वालों के लिए तीनों परफेक्ट चॉइस बन सकती हैं.
टाटा पंच (Tata Punch)
इस लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा मोटर्स की मोस्ट पॉपुलर एसयूवी कारों में से एक पंच का नाम आता है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये है. डिजाइन, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस के मामले में इस कार ने ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. पंच को ग्लोबल-NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यह एसयूवी 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 120 ps की ताकत और 170 nm का टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें 10.25 इंच डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वॉइस-असिस्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट 15W और रियर 65W चार्जर और IRA कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
टाटा नेक्सन (Tata Nexon)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स की एक और शानदार एसयूवी नेक्सन का नाम है, जो 5-स्टार और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है. टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है, जो आपकी बजट में एकदम फिट बैठ सकती है. इस कार में आपको 1199cc 3 सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जो 118.27 bhp की ताकत और 170 nm का टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 6-स्पीड MT, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड DCA/DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें 26.03 cm वाली फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, ADAS, ESP, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री सेफ्टी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं.
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Brezza Facelift)
तीसरे नंबर पर इस सूची में पिछले महीने यानि जुलाई, 2026 में लॉन्च हुई नई मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट का नाम है. कुछ नया खोज रहे हैं, तो इससे बेहतर ऑप्शन शायद ही आपको मिल सकता है. पहली बार यह एसयूवी टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आई है. इसे भारत-NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 109 hp की पावर और 170 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
ब्रेजा फेसलिफ्ट में आपको 10.1 इंच का बड़ा स्मार्टप्ले प्रो एक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है, जिसमें बिल्ट इन नेविगेशन, 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइट, फ्रंट सीट वेंटीलेशन, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस फोन चार्जर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और फ्रंट पार्किंग सेंसर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Punch से लेकर Nexon तक..., Tata की इन इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर छूट, 3.35 लाख रुपये तक मिल रहा लाभ
