भारतीय ऑटोमोबाइल बाजारों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का जबरदस्त क्रेज है. एक के बाद एक कंपनियां मार्केट में लगातार अपने स्कूटरों को लॉन्च कर रही हैं, जिसके चलते लगातार रेस लगा हुआ है. यदि आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं, जिसकी रेंज 150 किलोमीटर से ज्यादा हो, तो यहां हम आपके लिए 3 शानदार विकल्प लेकर आए हैं. इन स्कूटरों का सड़कों पर जलवा है जो आपके लिए भी बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. इस आर्टिकल में सभी की रेंज, कीमत और फीचर्स के बारे में हम आपको जानकारी देंगे.
Ola S1 Pro Gen3
सूची में पहले नंबर पर हमने ओला कंपनी की एस1 प्रो जेन3 को रखा है, जो देश में काफी ज्यादा पॉपुलर है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी पैक के साथ आता है, जिसमें पहला 4kWh और दूसरा 5.2kWh शामिल हैं. 4kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट 242 किलोमीटर और 5.2kWh 320 KM रेंज ऑफर करता है. इसका मतलब की बड़ी बैटरी वाले का रेंज 150 से भी दोगुना है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 130 kmph है. सिर्फ 2.1 सेकंड में यह गाड़ी 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है. इसके अलावा यह ड्यूअल डिस्क ब्रेक के साथ आता है, जिससे फिसलने और गिरने का खतरा कम होता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,24,999 रुपये है.
TVS iQube ST
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर TVS iQube ST का नाम आता है, जो रेंज के मामले में आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. इसके 5.3kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट को खरीदने पर 212 किलोमीटर की रेंज मिलेगी, जो लंबी दूरी और बार-बार चार्ज खत्म होने की झंझट दूर करेगा. इसके अलावा इसमें आपको 17.78 cm का TFT टच डिस्प्ले मिलता है. इसमें वॉइस असिस्ट अलेक्सा स्किलसेट फॉर TVS iQube, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस टू एम्पटी, रिमोट चार्ज स्टेटस, 32 लीटर अंडरसीट बूटस्पेस, प्ले/पाउज म्यूजिक और इनकमिंग कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,54,318 रुपये है.
Simple One
तीसरे नंबर पर हमने सिंपल एनर्जी कंपनी का स्कूटर Simple One को रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,71,999 रुपये है. इसमें 190 किलोमीटर की रेंज आपको मिलेगी. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है. इतना ही नहीं, सिर्फ 3 सेकंड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 की रफ्तार पकड़ सकता है. इस स्कूटर में 3.7kWh की पावर वाली बैटरी दी गई है. 3 घंटे 40 मिनट में यह बैटरी 0 से 80 पर्सेंट चार्ज हो जाता है. इसमें IP67 प्रोटेक्शन लगाया गया है, जिससे राइडिंग के समय धूल, वाटर या रोड साइड आने वाली चीजों से बचा जा सकता है. सिंपल वन में सुपर होल्ड, ट्रैक्शन कंट्रोल, नेविगेशन, फास्ट/स्मार्ट चार्जिंग, 4 राइड्स मोड, इकॉगनीटो मोड, ड्रॉप सेफ और थेफ्ट एंड टो जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत
