2027 Honda JAZZ का नया अवतार आया सामने, क्या भारत में होगी वापसी?

होंडा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda JAZZ को 25वीं एनिवर्सिरी पर नए अवतार में पेश किया है, जो जापान में Honda Fit के नाम से जानी जाती है. इस अपडेट में स्पोर्टी RS वेरिएंट, नए फीचर्स और एक्सेसरीज शामिल हैं. जानिए कीमत और भारत में लॉन्च की संभावना.

वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी हैचबैक की 25वीं एनिवर्सिरी पर 2027 Honda Jazz को नए अवतार में पेश किया है. इस कार को जापान में Honda Fit के नाम से बेचा जाता है. होंडा ने पूरी तरह से न्यू जेनरेशन को लॉन्च करने के बजाय जैज में ही बड़े अपडेट्स दिए हैं. इसमें कुछ नए फीचर्स, स्पोर्टी RS वेरिएंट और अन्य एक्सेसरिज में बदलाव किया गया है. इसके अलावा इस कार के रुतबे को पहले जैसा ही रखा गया है, जो इसकी पहचान है. इस कार में अपडेट जापान के कमर्शियल मार्केट को ध्यान में रखकर लाया गया है. एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद कॉम्पैक्ट हैचबैक में होंडा ने अपनी शाख बचाकर रखी है. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.

2027 Honda Jazz की कीमत 

2027 होंडा जैज के अपडेटेड मॉडल की कीमत जापान में ¥1,08,206,200 और ¥2,955,700 के बीच है. इंडिया में यही कीमत करीब क्रमश: 10.6 लाख और 17.4 लाख रुपए के बीच होगी. हालांकि, इस हैचबैक की कीमतें सिर्फ जापान के बाजारों के लिए तय की गई है. 

RS वेरिएंट को मिला स्पोर्टी डिजाइन 

फोर्थ जेनरेशन वाली Honda Jazz RS ने अपने पॉपुलर डिजाइन को बरकरार रखा है. कंपनी ने अपडेट करते हुए बिग ग्लासहाउस, राउंड शेप और बेहतर विजिबीलीटी दी है. हालांकि, एक्सटिरीयर डिजाइन पिछले फेसलिफ्ट मॉडल से काफी हद तक अलग है. होंडा ने अपडेटेड ट्रिम और इकूपमेंट्स के साथ लाइनअप को एक नया रूप दिया है. इसे विजुअलाइजेशन के मामले में बढ़िया अपडेट मिला है, जिसमें रिवाइज्ड फ्रंट, रियर बंपर, ग्लॉस ब्लैक एक्सटिरीयर एक्सेंट, नए डिजाइन वाले 16 इंच अलॉय व्हील्स और अधिक अट्रैक्टिव एक्सेसरिज लगाए गए हैं. इस वेरिएंट में आरएस-एक्सक्लूसिव ट्यूनिंग भी है. 

इंटीरियर में हुआ बाद अपडेट 

इसके अलावा होंडा जैज की इंटीरियर में भी अपडेट देखने को मिला है. इस हैचबैक में बिग डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, होंडा सेन्सिंग सेफ्टी सूट और हाई क्वालिटी प्रीमियम मैटिरीयल मिलने की उम्मीद है. होंडा ने मॉडल में मैजिक सीट्स को बनाए रखा है, जो कई सीटींग और कार्गो कॉन्फिगरेशन की सुविधा देती है. 

e:HEV पावरट्रेन पहले जैसा बरकरार 

अपडेटेड जैज में पहले की तरह ही होंडा का e:HEV सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम वाला इंजन मौजूद है. यह जापान और यूरोप में पसंदीदा इंजन बन चुका है. इस हाइब्रिड सेटअप में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर, इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ड्राइव (i-MMD) और e-CVT ट्रांसमिशन शामिल है. होंडा ने कोई बड़ा मैकेनिकल अपग्रेड नहीं किया है. कंपनी ने पहले के जैसा ही हाइब्रिड पावरट्रेन बनाए रखा है, जो फ्यूल एफीसिएंशी और स्मूद ट्रांजिशन के लिए परफेक्ट है. 

Honda Jazz क्या भारत में लॉन्च होगी?

होंडाकार्स इंडिया ने प्रीमियम हैचबैक की घटती मांग और स्ट्रिक्ट एमिशन के चलते अपने पोर्टफोलियो स्ट्रीमलाइन करने के लिए भारत में साल 2023 में होंडा जैज का उत्पादन बंद कर दिया था. फिलहाल कंपनी ने वापस इंडिया में जैज को वापस लाने की योजना पर बात नहीं की है. इस समय होंडा का ज्यादा ध्यान अमेज, एलिवेट और फ्यूचर इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर है. भविष्य में यदि जैज को लाने का प्लान होता है, तो प्रीमियम हैचबैक कारों में कंपनी के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: न्यू लॉन्च Volkswagen Tayron लेने का बना रहे हैं प्लान? खरीदने से पहले जान लें गाड़ी की खासियत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >